दिल्ली में BJP का धुआंधार 'कमबैक', अब आगे क्या? जानें अगले 15 दिन क्या-क्या सियासी घटनाक्रम होंगे?

Delhi New Government Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो चुके हैं। अब अगले 15 दिन दिल्ली की सियासत के लिए काफी अहम रहने वाले हैं, क्योंकि कई सियासी घटनाक्रम होंगे। भाजपा नई सरकार बनाएगी और दिल्ली में नया मंत्रिमंडल देखने को मिलेगा।

Delhi New Government

चुनाव परिणाम के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई है।

Delhi New Government Latest Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 खत्म हो चुके हैं। करीब 27 साल बाद भाजपा ने चुनाव जीता और 70 में से 48 सीटें जीती। आम आदमी पार्टी ने 40 सीटों का नुकसान उठाया और वह 22 सीटें ही जीत पाई। वहीं कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। चुनाव परिणाम आने के बाद दिल्ली के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन

एक ओर जहां दिल्ली में भाजपा की धुआंधार जीत की चर्चा है, वहीं अरविंद केजरीवाल की हार भी सुर्खियों में है। अब क्योंकि चुनाव संपन्न हो चुके हैं तो अगले 15 दिन दिल्ली की सियायत में काफी अहम रहने वाले हैं। क्योंकि अगले 15 दिन कई घटनाक्रम होंगे और दिल्ली की नई सरकार सामने आएगी। आइए जानते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अब आगे क्या घटनाक्रम होंगे?

विज्ञापन

आज भाजपा विधायक दल की बैठक संभव

दिल्ली में आज भाजपा विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। भाजपा हाईकमान मुख्यमंत्री चेहरे पर विचार कर रहा है और इस बैठक में नाम का ऐलान हो सकता है। विधायक दल के नेता को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के दावेदार

दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने वाले दावेदारों में सबसे पहला नाम प्रवेश वर्मा का है, क्योंकि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराया है। अगर भाजपा सिख चेहरे को प्रमोट करती है तो मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी रेस में है। पूर्वांचल को साधने के लिए, किसी पूर्वांचली को मंत्री बनाया जा सकता है, PM मोदी इसके संकेत दे चुके हैं।

एक महिला भी दिल्ली सरकार में रहेगी, ऐसे में रेखा गुप्ता की लॉटरी लग सकती है। स्मृति ईरान का नाम भी मुख्यमंत्री बनने वालों की रेस में है। प्रवेश वर्मा के अलावा पवन शर्मा और मोहन सिंह बिष्ट भी दावेदार हैं।

विज्ञापन

कैबिनेट का गठन, विभागों का बंटवारा

मुख्यमंत्री चेहरे का नाम फाइनल होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा। अगर आज विधायक दल का नेता चुना जाता है तो अगले 4-5 दिन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इस बीच कैबिनेट में शामिल होने वाले विधायकों के नाम तय होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में अकेले मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट का गठन बाद में हो सकता है। मुख्यमंत्री कुछ मंत्रियों के साथ भी शपथ ले सकते हैं। बाद में मुख्यमंत्री कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। कैबिनेट का गठन होने के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ