---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Delhi Election Results: рдХреНрдпрд╛ рдХреЛрдИ рдорд╣рд┐рд▓рд╛ рдмрдиреЗрдЧреА рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдХреА рд╕реАрдПрдо? рд░реЗрд╕ рдореЗрдВ рдпреЗ 8 рдирд╛рдо рд╢рд╛рдорд┐рд▓

BJP CM Face: рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╡рд┐рдзрд╛рдирд╕рднрд╛ рдЪреБрдирд╛рд╡ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдорддрдЧрдгрдирд╛ рд╢рдирд┐рд╡рд╛рд░ рдХреЛ рдЦрддреНрдо рд╣реЛ рдЧрдИред рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдЪреБрдирд╛рд╡ рдореЗрдВ рднрд╛рдЬрдкрд╛ рдХреЛ рд╕реНрдкрд╖реНрдЯ рдмрд╣реБрдордд рдорд┐рд▓ рдЧрдпрд╛ рд╣реИред 26 рд╕рд╛рд▓ рдмрд╛рдж рднрд╛рдЬрдкрд╛ рд╕рддреНрддрд╛ рдореЗрдВ рд▓реМрдЯреА рд╣реИред рд▓реЗрдХрд┐рди, рднрд╛рдЬрдкрд╛ рдЦреЗрдореЗ рдореЗрдВ рдЕрдЧрд▓рд╛ рд╕реАрдПрдо рдХреМрди рд╣реЛрдЧрд╛, рдЗрд╕рдХреА рдЪрд░реНрдЪрд╛ рддреЗрдЬ рд╣реЛ рдЧрдИред рдпрд╣ рд╕рд╡рд╛рд▓ рдЗрд╕рд▓рд┐рдП рдЕрд╣рдо рд╣реИ рдХреНрдпреЛрдВрдХрд┐ рднрд╛рдЬрдкрд╛ рдиреЗ рдмрд┐рдирд╛ рд╕реАрдПрдо рдлреЗрд╕ рдХреЗ рдЪреБрдирд╛рд╡ рд▓рдбрд╝рд╛ рдерд╛ред рдпрд╣рд╛рдВ рд╣рдо рдмрддрд╛ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВ рдЙрди рдорд╣рд┐рд▓рд╛ рдиреЗрддрд╛рдУрдВ рдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВ рдЬреЛ рд╕реАрдПрдо рдмрдирдиреЗ рдХреА рд░реЗрд╕ рдореЗрдВ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Delhi Election BJP CM Face: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद अब यहां की तस्‍वीर साफ हो चुकी है। तय हो गया है कि 26 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली सीएम फेस को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चौंकाने वाला फैसला कर सकते हैं। ऐसा नाम सामने आ सकता है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी न हो। क्योंकि, पिछले कुछ राज्यों में इसकी झलक देखने को मिल चुकी है।

कोई महिला भी बन सकती है सीएम 

चुनाव परिणाम आते ही दिल्ली की सियासी गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? चर्चा में कई बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन यहां हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि क्या कोई महिला दिल्ली की मुख्यमंत्री बन सकती है? महिला मुख्यमंत्री की दौड़ में इन 8 नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें 4 वो महिलाएं हैं जिन्होंने इस चुनाव में आप नेताओं को पटखनी देकर भाजपा का परचम लहराया है। जबकि तीन नाम ऐसे हैं जिन्होंने दिल्ली विधानसभा का चुनाव तो नहीं लड़ा लेकिन, पार्टी के अंदर इनकी अच्छी पकड़ है। वहीं, एक नाम नुपूर शर्मा का भी है। सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा को सीएम बनाने की मांग तेज हो गई है।

---विज्ञापन---

महिला सीएम बनाकर सभी को साध सकती है भाजपा

इन कठिन परिस्थितियों में भाजपा किसी महिला को सीएम बनाकर एक तीर से दो शिकार कर सकती है। किसी महिला को सीएम बनाकर पार्टी यह दिखा सकती है कि उसे आधी आबादी की चिंता है। किसी महिला सीएम के मिलने से आप की सीएम आतिशी और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित की कमी दूर होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि दिल्ली में महिलाएं आम आदमी पार्टी की बहुत बड़ी सपोर्टर रही हैं। महिला सीएम बनाने से भाजपा को उसका काट भी मिल जाएगा। वहीं, एक महिला के सीएम बनने से दूसरे समुदायों का जो कंपटीशन है वह भी कम हो जाएगा। पंजाबी बनाम पूर्वांचली या जाट बनाम गुर्जर की बात भी खत्म हो जाएगी।

4 महिला नेताओं ने आप को दी पटखनी

---विज्ञापन---

साथ ही भाजपा के पास महिला सीएम बनाने के लिए कई तेजतर्रार और योग्य कैंडिडेट मौजूद हैं। भाजपा की 4 महिला नेताओं ने आप के उम्मीदवरों की करारी शिकस्त दी है। इनमें रेखा गुप्ता ,पूनम शर्मा ,नीलम पहलवान और शिखा राय का नाम शामिल है। दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से भाजपा की रेखा गुप्ता को बंपर जीत मिली है। रेखा गुप्ता ने 29595 वोटों से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बंदना कुमारी को करारी शिकस्त दी। भाजपा की पूनम शर्मा ने वजीरपुर सीट पर भगवा लहराया। पूनम ने आप के राजेश गुप्ता को 11425 वोटों से मात दी। पूनम शर्मा को 54721 वोट मिले, जबकि आप के राजेश गुप्ता ने 43296 मत प्राप्त किए। नीलम पहलवान ने नजफगढ़ सीट से आप के तरुण कुमार को 29009 वोटों के अंतर से हराया।

शिखा राय रेस में काफी आगे

भाजपा प्रत्याशी शिखा राय ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया। शिखा राय ने आप के दिग्गज नेता सौरभ भारद्वाज को शिकस्त दी। शिखा राय ने सौरभ भारद्वाज को 3188 वोटों के अंदर से हराया। जीत के बाद शिखा राय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, यह स्नेह, विश्वास और सेवा की विजय है, यह जीत मेरी नहीं, बल्कि जनता की है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

महिला सीएम के लिए ये भी हैं योग्य कैंडिडेट

इनके अलावा नई दिल्ली लोकसभा से सांसद बांसुरी स्वराज, मीनाक्षी लेखी और स्मृति ईरानी का भी नाम लिया जा रहा है। ये तीनों ही महिलाएं काम करने वाली, योग्य और जनता के बीच लोकप्रिय हैं। बता दें कि बांसुरी स्वराज सुषमा स्वराज की बेटी हैं। दिल्ली में भाजपा की अंतिम सीएम सुषमा स्वराज ही थीं। मीनाक्षी लेखी का नाम इसलिए चर्चा में है कि वह पिछले मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री रह चुकी हैं और पीएम मोदी के करीबी नेताओं में इनका नाम आता है। वहीं, स्मृति ईरानी पार्टी का लोकप्रिय चेहरा हैं और वह पीएम मोदी की काफी करीबी मानी जाती हैं। पीएम मोदी के पिछले दो कार्यकाल में वह कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। हालांकि, अगर इन तीन महिलाओं को सीएम बनाया जाता है तो शपथ ग्रहण के 6 महीने के अंदर इन्हें किसी विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज करनी होगी।

सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा को सीएम बनाने की मांग

भाजपा की जीत के साथ ही नूपुर शर्मा का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोगों की मानें तो वे नुपूर को दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। दिल्ली चुनाव के समय से ही सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा को पार्टी का हिंदू चेहरा बनाने और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ रही थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि नूपुर शर्मा को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कोई चौंकाने वाला फैसला ले सकता है। नूपुर शर्मा का नाम भाजपा के शीर्ष प्रवक्ताओं की लिस्ट में रहा है। वह 2008 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने 6 साल बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन चुनाव में ABVP को जीत दिलाई थी। इसके साथ ही वे दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में लोकप्रिय हैं और भाजपा की प्रमुख हिंदूवादी नेता हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Feb 08, 2025 10:07 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola