Speaker Vijender Gupta On Atishi : दिल्ली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को क्यों निलंबित किया गया? इसे लेकर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पत्र जारी कर विपक्ष की नेता आतिशी को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत आश्चर्यजनक है कि विपक्ष सदन में कार्य संचालन से संबंधित नियमों और विनियमों से अनभिज्ञ है, तब जब यही राजनीतिक दल पिछले 12 सालों तक सरकार में था।
दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पत्र के जरिए कहा कि सदन में 24 फरवरी को अध्यक्ष चुनाव के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी की और इस प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न कर बाधित किया। इस अशोभनीय आचरण के बावजूद उन्होंने संयम बरतते हुए किसी भी विधायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की, ताकि नई विधानसभा अवधि की शुरुआत लोकतांत्रिक समावेशन की भावना से हो।
यह भी पढ़ें : ‘दिल्ली विधानसभा से AAP विधायक क्यों हुए निलंबित?’ पूर्व CM आतिशी बोलीं- राष्ट्रपति को लिखा पत्र
LG के भाषण पर व्यवधान उत्पन्न करने की कार्यवाही
उन्होंने आगे कहा कि 25 फरवरी को उपराज्यपाल ने उद्घाटन भाषण दिया। इस दौरान भी विपक्ष के विधायकों ने फिर से व्यवधान उत्पन्न किया, जिससे एलजी अपने संबोधन को गरिमापूर्ण ढंग से पूरा नहीं कर सके। यह आचरण 5वीं अनुसूची के स्पष्ट उल्लंघन के अंतर्गत आता है। एलजी के अनादर और सदन की अवमानना के लिए संसदीय प्रक्रियाओं के अनुरुप एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिससे बहुमत से पारित कर सदन के कार्य में व्यवधान डालने वाले 21 विधायकों को 3 दिन के लिए निलंबित किया गया।
स्पीकर ने सदन कैंपस में एंट्री के संबंध में भी दिया जवाब
स्पीकर ने आगे कहा कि यह निर्णय मनमाना नहीं था, बल्कि संसदीय नियमों और पूर्व मिसालों पर आधारित था। उन्होंने निलंबित विधायकों के विधानसभा कैंपस में प्रवेश के संबंध में कहा कि नियम 277, बिंदू 3(d) स्पष्ट रूप से कहता है कि जो सदस्य सदन की सेवा में निलंबित किया गया है, उसे सदन के परिसर में प्रवेश करने और सदन एवं समितियों की कार्यवाही में भाग लेने से प्रतिबंधित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : ‘नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ किया जाए…’, दिल्ली विधानसभा में BJP महिला विधायक की मांग
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
23 mins agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
10 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
14 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
16 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
16 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
18 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
20 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines