'दिल्ली विधानसभा से AAP विधायक क्यों हुए निलंबित?' पूर्व CM आतिशी बोलीं- राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Former CM Atishi On AAP MLAs Suspended : दिल्ली विधानसभा से निलंबित किए गए आप विधायकों को लेकर आतिशी ने कहा कि इस मामले में उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। उन्होंने यह भी बताया कि आप विधायक क्यों निलंबित किए गए?

Atishi CM House Controversy

आतिशी ने बताया- क्यों निलंबित किए गए आप विधायक?

Former CM Atishi On AAP MLAs Suspended : दिल्ली विधानसभा सत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के 21 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। इसे लेकर पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा। उन्होंने यह भी बताया कि आप के विधायक क्यों निलंबित हुए? इसे लेकर आतिशी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर शुक्रवार को मिलने का समय मांगा है।

विज्ञापन

आप विधायक और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आज एक काला दिन है। इससे पहले कभी भी चुने गए विधायकों को पुलिस बल और तीन-स्तरीय बैरिकेडिंग लगाकर विधानसभा में प्रवेश करने से नहीं रोका गया। भाजपा इसलिए बौखला गई है, क्योंकि हम बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर नारे लगा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसलिए निलंबित किए गए आप विधायक : आतिशी

उन्होंने आप विधायकों के निलंबन पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसलिए बौखला गई है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर की जगह पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाए जाने पर आवाज उठाई थी। इसके लिए आप विधायकों को निलंबित कर दिया गया। भाजपा शहर के हर कोने से ‘जय भीम’ के नारे लगने से नहीं रोक सकती। इसे लेकर आतिशी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उनसे कल मिलने का समय मांगा है, जो भाजपा ने आज अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और अवैध कदम उठाया है।

सदन के अंदर जाने से आप विधायकों को रोका

दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो आप के निलंबित विधायकों ने अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इसे लेकर आप ने बीजेपी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। आपको बता दें कि आप के विधायकों को मंगलवार को सदन के बचे हुए सत्र के लिए निलंबित किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ