'नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ किया जाए...', दिल्ली विधानसभा में BJP महिला विधायक की मांग

Delhi Assembly: विधानसभा में नजफगढ़ की विधायक नीलम पहलवान ने कहा कि नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि औरंगजेब के समय में इसे नजफगढ़ किया गया था।

Najafgarh to Nahargarh Renaming Demand

Najafgarh to Nahargarh Renaming Demand

Najafgarh to Nahargarh Renaming Demand: दिल्ली विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। आप विधायकों ने विधानसभा में प्रवेश नहीं मिलने पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आतिशी और अन्य विधायकों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इस बीच विधानसभा में नजफगढ़ की विधायक नीलम पहलवान ने कहा कि नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि औरंगजेब के समय में इसे नजफगढ़ किया गया था, जबकि दिल्ली देहात के इस इलाके को नाहरगढ़ के नाम से जाना जाता था।

विज्ञापन

नजफगढ़ से बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने कहा कि पहले भी कई याचिकाओं के जरिए इस मुद्दे को उठाया जा चुका है। इसमें हमारे सांसद प्रवेश वर्मा लगातार कोशिश कर रहे थे। वहीं आरकेपुरम से विधायक अनिल शर्मा ने भी मोहम्मदपुर गांव का नाम माधवपुरम करने की मांग की है। बता दें कि दिल्ली में पहले भी कई विधानसभाओं के नाम बदलने की मांग उठ चुकी है।

विज्ञापन

मोहन सिंह बिष्ट भी कर चुके हैं मांग

डिप्टी स्पीकर बनने जा रहे मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने चुनाव जीतते ही मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार रखने की मांग की थी। इसके बाद पूर्व आप विधायक ने कहा था ऐसा मेरे जीते जी नहीं हो पाएगा। विधानसभा में अपनी बात रखते हुए बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने कहा कि नाम बदलने को लेकर अब तक कई कागजी कार्रवाई की गई है, लेकिन आज तक नाम नहीं बदला गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ