DDA Special Housing Scheme 2025: 2 दिन में होगी फ्लैटों की नीलामी, जारी हुआ सर्कुलर, देखें समय-तारीख से लेकर पूरी डिटेल

DDA Special Housing Scheme 2025: दिल्ली में सस्ता घर खरीदने का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि DDA ने स्पेशल हाउसिंग स्कीम से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है। जिसमें फ्लैट्स की नीलामी से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

DDA Special Housing Scheme 2025
विज्ञापन

DDA Special Housing Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने तीन नई हाउसिंग स्कीम निकाली हैं। जिसके तहत फ्लैटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इन तीनों में से एक स्पेशल हाउसिंग स्कीम के लिए आवेदन बंद कर दिए गए हैं। अब 18 फरवरी को इन फ्लैटों की ई-नीलामी की जाएगी। जिसको लेकर प्राधिकरण ने सर्कुलर जारी किया है। प्राधिकरण ने ई-नीलामी से पूरा अपडेट दिया है, जिसमें नीलामी की तारीख, समय और उसके लिए पहले से क्या तैयारी करनी हैं, इस सब की जानकारी दी है। अगर आपने भी इन 110 फ्लैटों वाली स्कीम में आवेदन किया है, तो ई-नीलामी से पहले DDA का पूरा अपडेट देख लें।

दो दिन होगी ई-नीलामी

प्राधिकरण ने लाइव ई-नीलामी को लेकर अपडेट दिया है। जिसमें बताया गया कि ई-नीलामी 18.02.2025 से 19.02.2025 के बीच सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी। यह नीलामी दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। प्राधिकरण के मुताबिक, शुरुआत में बोली प्रक्रिया एक घंटे की रहेगी, अगर आखिरी 5 मिनट में कोई भी ऊंची बोली लगा देता है, तो बोली प्रक्रिया 5 मिनट के लिए बढ़ जाएगी। इस तरह से करीब 20 बार बोली बढ़ सकती है। इस हिसाब से औसतन किसी एक नीलामी का अधिकतम समय 2 घंटे और 40 मिनट (यानी, शुरुआती 1 घंटा प्लस 20 x 5 मिनट) तक का हो सकता है। बोली के खत्म होने का समय शाम 5.40 बजे तक बढ़ सकता है। लाइव ई-नीलामी को https://dda.etender.sbi पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

आज से शुरू होंगे लाइव सेशन

ई-नीलामी से पहले प्राधिकरण ने आवेदकों को सलाह दी है। जिसमें कहा गया कि नीलामी में शामिल होने वाले सभी लोग ई-नीलामी विवरणिका, निर्देश, FAQ, डेमो YouTube वीडियो देख लें। साथ ही योजना के सभी नियम और शर्तें पढ़ने की भी सलाह दी गई है। इसके अलावा, आवेदक ऑनलाइन ई-टेंडर पोर्टल https://dda.etender.sbi में डेमो सेशन भी ले सकते हैं। यह सेशन 15.02.205 से 17.02.2025 तक सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। इनके जरिए आवेदकों को लाइव ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए तैयार किया जाएगा।

DDA Special Housing Scheme 2025

विज्ञापन

क्या है स्कीम?

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने 110 फ्लैट निकाले हैं। प्राधिकरण ने इस स्कीम के हत उन फ्लैटों को निकाला है, जो पिछली योजना में बिक नहीं पाए थे। इस योजना में हाई इनकम ग्रुप (HIG), मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) और लो इनकम ग्रुप (LIG) वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। इन फ्लैटों को 29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ