DDA: सस्ते फ्लैटों के आवेदन की तारीख बढ़ी, ई-नीलामी की तारीख में भी हुआ बदलाव

Special Housing Scheme 2025: दिल्ली में अफोर्डेबल प्राइज में लोगों के लिए दिल्ली प्राधिकरण ने फ्लैट निकाले हैं। इन फ्लैटों के लिए आवेदन करने की तारीख को बढ़ा दिया गया है। जानिए इसके अलावा किन तारीखों में बदलाव किया गया।

Special Housing Scheme 2025
विज्ञापन

Special Housing Scheme 2025: नए साल पर दिल्ली में DDA तीन नई हाउसिंग स्कीम लेकर आया है। तीनों स्कीम को हर वर्ग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इन योजनाओं को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज लॉन्च किया गया है। DDA ने जो योजनाएं निकाली हैं उसमें सबका घर आवास योजना, श्रमिक आवास योजना स्पेशल हाउसिंग योजना है। सभी योजनाओं में आवेदन और फ्लैट आवंटन की तारीखें अलग-अलग रखी गई हैं। हाल ही में DDA ने स्पेशल हाउसिंग स्कीम में आवेदन और आवंटन की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है।

कितनी है फ्लैटों की संख्या? 

दिल्ली विकास प्राधिकरण की स्पेशल हाउसिंग स्कीम में फ्लैटों की बिक्री ई-नीलामी से होगी। इसके लिए पहले से ही प्राधिकरण ने तारीख तय की हुई थी। DDA ने इस स्कीम के तहत उन 110 फ्लैटों बिक्री के लिए रखा है, जो पिछली योजना में बच गए थे। इस योजना में हाई इनकम ग्रुप (HIG), मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) और लो इनकम ग्रुप (LIG) वर्गों के लोग आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

चुनाव के चलते हुआ बदलाव

प्राधिकरण ने इस आवास योजना की शुरुआत 06.01.2025 में की थी। जिसके लिए आवेदन 14.01.2025 से खोले गए। वहीं, 04.02.2025 को ईएमडी जमा करने की आखिरी तारीख थी। जिसको दिल्ली में चल रहे चुनावों को देखते हुए आगे बढ़ा दिया गया है। ईएमडी जमा करने की अंतिम तारीख को एक हफ्ता बढ़ाकर 17 फरवरी कर दिया गया है। इसके अलावा जो 11 फरवरी को ई-नीलामी होने वाली थी, उसकी तारीख 18 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है।

Special Housing Scheme 2025

विज्ञापन

कितनी होगी बयाना राशि?

ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए बयाना राशि जमा करनी होगी। अब बदली हुई तारीख (18 फरवरी) से पहले एलआईजी (1 बीएचके) के लिए 4,00,000 रूपये, एमआईजी (2 बीएचके) के लिए 10,00,000 रूपये और एचआईजी (3 बीएचके) के लिए 15,00,000 रूपये बयाना राशि के तौर पर जमा करनी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ