दक्षिण पश्चिम दिल्ली के RK पुरम में हुए सड़क हादसे का वीडियो वायरल हुआ है. एक कार ड्राइवर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक कार के बोनट के नीचे फंस गई और फिर कार ड्राइवर बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीट ले गया. पीछे से आ रहे स्कूटर पर पीछे बैठी लड़की ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया. वीडियो के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और कार ड्राइवर को गिरफ्तार करके गाड़ी जब्त कर ली है. आरोपी की पहचान वसंत कुंज निवासी 73 साल के वेणु गोपाल के रूप में हुई है, जिन्हें लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया.
टक्कर लगते ही बाइक सवार साइड में गिर गया था
दिल्ली पुलिस ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी कार को जब्त कर लिया है. जांच के दौरान पता चला कि बाइक सवार तापस ने अपनी बाइक सड़क किनारे पार्क की थी और वह उसके पर बैठा था कि अचानक नीले रंग की होंडा अमेज कार आई और उसकी बाइक को टक्कर मारकर निकल गई. टक्कर लगते ही तापस नीचे गिर गया और बाइक कार के बोनट नीचे फंस गई, जिसे ड्राइवर करीब 500 मीटर तक घसीटकर ले गया. हादसे के वक्त आरोपी ड्राइवर शराब के नशे में नहीं था और मेडिकल टेस्ट कराकर इसकी पुष्टि भी कराई गई है.
पीछे स्कूटर वाले ड्राइवर ने रोकने का प्रयास किया
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि आरोपी कार ड्राइवर वेणु गोपाल हाथ जोड़ रहा है और एक शख्स उसका कॉलर पकड़कर उसे कार से बाहर खींचता है. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह उसकी कार के पीछे स्कूटर ड्राइवर की रहा था. कार के नीचे फंसी बाइक और उससे निकलती चिंगारियां देख चिल्लाते हुए कहा कि ओए रुक जा, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति लगातार बाइक को अपने पहियों के नीचे घसीट रहा था. थोड़ी दूर जाकर वह कार रोकता है और मैंने भी अपना स्कूटर रोककर कार ड्राइवर को बाहर निकलने को कहा, लेकिन वह हाथ जोड़ने लगा और कहने लगा कि गलती हो गई, माफ कर दीजिए.
आरोपी ड्राइवर को एक महिला ने थप्पड़ तक मारा
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार ड्राइवर को कॉलर पकड़कर बाहर निकाला और उस समय आस-पासस लोग भी जमा हो गए थे. जैसे ही आरोपी कार से निकला, भीड़ उसे धक्का देकर गिरा देती है और एक महिला उसे थप्पड़ मार देती है. आरोपी ड्राइवर की कमीज के ऊपर के बटन खुल जाते हैं, लेकिन तापस उसक कॉलर पकड़कर कहता है कि गलती थी तो रुक जाते. अगर मैं बाइक के साथ घसीटा जाता तो जान जा सकती थी. इस बीच लोगों ने पुलिस को बुला लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
3 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
4 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
6 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
6 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
17 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
19 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines