विधानसभा चुनाव में 2 बार मिली हार, फिर भी बनाया प्रत्याशी; कौन हैं बीजेपी के उत्तर पश्चिमी दिल्ली के कैंडिडेट?

Who Is Yogendra Chandolia: बीजेपी ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली से हंस राज हंस की जगह योगेंद्र चंदोलिया को प्रत्याशी बनाया है। चंदोलिया दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। वे दलित वर्ग से आते हैं, ऐसे में बीजेपी ने उनके जरिए दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।

Yogendra Chandolia BJP

Yogendra Chandolia को BJP उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन

Yogendra Chandolia North West Delhi Lok Sabha Seat: बीजेपी ने 13 मार्च को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें कुल 72 नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में दिल्ली की बाकी बची दो सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को प्रत्याशी बनाया गया है। चंदोलिया इससे पहले दो बार विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

विज्ञापन

कौन हैं योगेंद्र चंदोलिया?

योगेंद्र चंदोलिया दिल्ली बीजेपी के महासचिव हैं। वे उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज से पढ़ाई की है। वे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता हैं। बीजेपी से टिकट मिलने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए कोई चुनौती नहीं है। विपक्ष आपस में ही लड़ रहा है।  एनडीए इस बार 400 के पार सीटें जीतेगी। चंदोलिया की गिनती दलित नेताओं में होती है। बीजेपी उनके जरिए दलित वोट बैंक को साधना चाहती है।

दो बार विधानसभा चुनाव में मिली हार

विज्ञापन

योगेंद्र चंदोलिया को 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में करोल बाग सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें आम आदमी पार्टी के विशेष रवि ने दोनों बार बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।

विज्ञापन

दिल्ली में कुल कितनी लोकसभा सीट है?

बता दें कि दिल्ली में कुल 7 लोकसभा सीटें हैं। पिछली बार 2019 में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था। इस बार उसने 6 सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए। केवल मनोज तिवारी ही ऐसे कैंडिडेट हैं, जो अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं। बीजेपी ने नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधुड़ी, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ