---विज्ञापन---

देश angle-right

केंद्रीय मंत्री, पूर्व सीएम और महिला उम्मीदवार…बीजेपी की दूसरी लिस्ट की 5 बड़ी बातें

BJP Second List: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई केंद्रीय मंत्रियों समेत पूर्व सीएम का नाम शामिल है। बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 72 नाम शामिल किए हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में क्या खास है...

---विज्ञापन---

BJP Second List: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने इस लिस्ट में कई स्टार कैंडीडेट्स को शामिल किया है, जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों को छोड़ दिया गया है। आइए जानते हैं बीजेपी की दूसरी लिस्ट की 5 बड़ी बातें…

स्टार कैंडीडेट्स

इस लिस्ट में स्टार कैंडीडेट्स को जगह दी गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को बेंगलुरु दक्षिण से टिकट दिया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर से मैदान में होंगे। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को कर्नाटक के धारवाड़ से मैदान में उतारा गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम, शोभा करंदलाजे बेंगलुरु उत्तर से चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा था।

---विज्ञापन---

पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल 

इस लिस्ट में कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों का भी नाम शामिल है। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे। एक दिन पहले ही उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया है। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी मैदान में उतारा गया है। वह हरिद्वार से मैदान में होंगे। कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्बोई भी मैदान में हैं। उन्हें कर्नाटक की हावेरी से टिकट दिया गया हे।

---विज्ञापन---

हिंदी पट्टी के 5 राज्य छोड़े

दूसरी लिस्ट में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ का नाम शामिल नहीं है। पिछली लिस्ट में यूपी की 51 सीटों पर कैंडीडेट्स की घोषणा कर दी गई थी। वहीं राजस्थान के 15 नाम शामिल थे। माना जा रहा है कि बिहार में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है और जल्द ही बिहार में भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा। वहीं पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर का टिकट काटकर हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया गया है। गौतम गंभीर ने पिछले दिनों लोकसभा चुनाव से दूरी बना ली थी।

---विज्ञापन---

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और कर्नाटक के नाम शामिल 

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम महाराष्ट्र और कर्नाटक से हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक के 20-20 उम्मीदवारों का नाम लिस्ट में शामिल है। खास बात यह है कि महाराष्ट्र में अब तक एनडीए की सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पाई है। इसके बावजूद बीजेपी ने लिस्ट जारी कर दी है।

15 महिला उम्मीदवार

बीजेपी की इस लिस्ट में बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में 15 महिला उम्मीदवार हैं। महाराष्ट्र में पूर्व सीएम गोपीनाथ मुंडे की बेटी और महाराष्ट्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे को मैदान में उतारा गया है। उन्हें 2019 के विधानसभा चुनाव में चचेरे भाई धनंजय मुंडे से हार का सामना करना पड़ा था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, नितिन गडकरी, ML खट्टर, अनुराग ठाकुर समेत ये दिग्गज लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी List

First published on: Mar 13, 2024 08:11 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola