हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्लीवालों के लिए आज बड़ा ऐलान करेंगे अरविंद केजरीवाल, बोले- मील का पत्थर साबित होगी घोषणा

Arvind Kejriwal Press Conference: अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें वे दिल्ली वालों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के मद्देनजर दिल्लीवासियों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal (File Photo)

Arvind Kejriwal Announcement: आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज फिर दिल्ली वालों के लिए एक बड़ी घोषणा करेंगे। उन्होंने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें बड़ी घोषणा करुंगा। यह घोषणा हमारे बुजुर्गों के लिए होगी और दिल्ली मॉडल में एक और मील का पत्थर साबित होगी। बात दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल घोषणाएं कर रहे हैं।

दिल्लीवासियों को गारंटियां दे रहे हैं, ताकि लोग आम आदमी पार्टी को एक बार फिर चुनाव में समर्थन देकर दिल्ली की सेवा करने का मौका दें। आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है। इसके लिए पूरी तैयारी के साथ चुनावी रण में उतरी है। इसका प्रमाण आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की घोषणा करके दिया है। पार्टी पिछले एक डेढ़ महीने में 4 सूचियां जारी करके 70 उम्मीवारों की घोषणा कर चुकी है।

 

महिलाओं के लिए कर चुके घोषणा

बता दें कि अरविंद केजरीवाल अब से पहले गत 12 दिसंबर को दिल्ली की महिलाओं के लिए घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) के तहत अब महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2100 रुपये डाले जाएंगे। अब से पहले 1000 रुपये देने का प्रस्ताव था, लेकिन कैबिनेट में 2100 रुपये दिए जाने का प्रस्ताव आया, जिसे मंजूर भी कर लिया गया। इस योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं की उम्र से 18 साल से ऊपर होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने मार्च 2024 में पेश किए गए दिल्ली के बजट में इस योजना की घोषणा की थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola