AAP MLA Amanatullah Khan: आप विधायक अमनातुलाह और उनके बेटे के खिलाफ नोएडा से गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। पुलिस ने मामले में पहली गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार इकरार अहमद अमानतुल्लाह खान का करीबी है। वहीं, पेट्रोल पंप पर मारपीट मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है।
पेट्रोल पंप पर मारपीट मामले में नोएडा पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि जिस समय पेट्रोल पंप पर मारपीट हुई, आरोपी इकरार अहमद वहां मौजूद था। विधायक पिता और पुत्र के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 95 स्थित पेट्रोल पंप पर लड़ाई करने का आरोप है।
मैं विधायक का बेटा हूं…
विधायक के बेटे ने पेट्रोल पंप के कर्मियों की पिटाई की थी। जिसका वीडियो भी सामने आया था। पेट्रोल पंप मैनेजर और स्टाफ ने बताया था कि उन्होंने लाइन में लगने की गुजारिश विधायक के बेटे से की थी। लेकिन आरोपी ने एकदम से आपा खो दिया। बोला कि ठीक से मुझे पहचान लो। मैं विधायक का बेटा हूं। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज भी जब्त की थी।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में यूट्यूबर पत्नी से छेड़छाड़, पति ने विरोध किया तो दबंगों ने दो बार पीटा
आरोपों के तहत विधायक का बेटा सेक्टर 95 के पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गया था। उसकी किसी बात को लेकर कर्मियों से बहस हो गई। यह पूरी हरकत पास लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स तेजी से गाड़ी से निकलता है। कर्मियों को मारने के लिए दौड़ता है। मामले में एडीसीपी मनीष मिश्रा ने कहा था कि पुलिस ने केस दर्ज किया है।
अमानतुल्लाह खान और बेटे के खिलाफ जांच की जाएगी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने भी आप विधायक के चार करीबियों को काबू किया था। आरोप था कि एसीबी रेड के दौरान इन लोगों ने अधिकारियों से धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। वहीं, विधायक के बिजनेस पार्टनर के घर से भी 12 लाख कैश और हथियार बरामद किए गए थे।
संबंधित खबरें
छात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
42 mins agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
2 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
6 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
6 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
9 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
18 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
21 hrs agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
22 hrs agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल करेंगी आप?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines