Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Chhattisgarh: अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, लाखों का गांजा जब्त

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने सोमवार को गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार, होंडा, अमेज से गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। तपकरा थाने की पुलिस ओडिशा – छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नामनी चेक पोस्ट में लगातार कार्रवाई कर रही है। यूपी में गांजा खपाने की तैयारी बता दें कि छत्तीसगढ़ – […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Sep 5, 2022 16:10
Jashpur

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने सोमवार को गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार, होंडा, अमेज से गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। तपकरा थाने की पुलिस ओडिशा – छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नामनी चेक पोस्ट में लगातार कार्रवाई कर रही है।

यूपी में गांजा खपाने की तैयारी

बता दें कि छत्तीसगढ़ – ओडिसा बॉर्डर पर लवाकेरा चेक पोस्ट एवं नामनी चेक पोस्ट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने हेतु चौबीसों घण्टे दिन रात वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सोमवार को तड़के तपकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग की होण्डा अमेज कार क्रमांक यूपी 32 एमएम 8032 में कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री करने हेतु उड़ीसा की ओर से उत्तर प्रदेश की ओर बनडेगा – उपरकछार – सिंगिबहार रोड से ले जाने वाले हैं।

---विज्ञापन---

9 लाख का गांजा जब्त

मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई और नामनी पुलिस चेक पोस्ट पर रोका गया जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो वाहन की डिक्की में तथा बीच सीट में बड़े-बड़े चार बैग में कुल 56 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला। मिले गांजे का कुल वजन 90 किलो 160 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 09 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है । वहीं आरोपियों के विरुद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 05, 2022 04:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.