कौन थे सपा नेता पवन यादव? जिनकी प्रयागराज में हुई हत्या? गोली मारकर फरार हुए 3 बाइक सवार

Samajwadi Party Leader Pawan Yadav: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. ये वारदात हंडिया इलाके में हुई, अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Pawan Yadav Instagram

पवन यादव का मर्डर (Photo-Instagram)

Pawan Yadav Murdered In Prayagraj: प्रयागराज के हंडिया इलाके मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं. ये घटना शाम करीब 6 बजे हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और हमलावरों की तलाश में जुट गई.

विज्ञापन

फायरिंग कैसे हुई?

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवन यादव हंडिया इलाके में पिलर नंबर 52 के पास कुछ लोगों से बात कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार 3 लोग वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि संदिग्ध हमलावरों में से कम से कम दो ने हेलमेट पहन रखा था. आरोप है कि उनमें से एक शख्स ने यादव पर गोली चलाई, जो उनकी पीठ में लगी. वे वहीं गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद हमलावर अपनी मोटरसाइकिल से बरौथ की ओर भाग गए.

विज्ञापन

इलाज के दौरान मौत

गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर जमा हो गए और अधिकारियों को सूचना दी. हंडिया के एसीपी शेषधर पांडे और इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे. पवन यादव को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके जख्मों का इलाज करने की कोशिश की. हालांकि ट्रीटमेंट के दौरान उनकी मौत हो गई.

कौन थे पवन यादव?

पवन यादव प्रयागराज के हंडिया इलाके के मुंगराव गांव के रहने वाले थे. वो पहले ग्राम प्रधान रह चुके थे और पूर्व ग्राम प्रधानों के संगठन के जिला अध्यक्ष के तौर पर भी जुड़े हुए थे. मौत के वक्त वो समाजवादी पार्टी के जिला सचिव के पद पर थे.

विज्ञापन

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने तीनों हमलावरों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है. उनकी गतिविधियों और भागने के संभावित रास्ते का पता लगाने के लिए आस-पास की जगहों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. जांचकर्ता ये भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यादव का हाल ही में कोई विवाद या दुश्मनी थी, जिसके कारण ये हमला हुआ हो. फायरिंग के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ