---विज्ञापन---

मध्यप्रदेश: कटनी में 24 घंटे में डूबने की 4 घटनाएं, चार लोगों की मौत; पुलिस जांच में जुटी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में 24 घंटे के दौरान डूबने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है.

---विज्ञापन---

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान डूबने की अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. हादसे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए. पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, 14 और 15 सितंबर को जिले में पानी में डूबने की चार घटनाएं सामने आई. संबंधित थानों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

तालाब में नहाने गए 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

कुठला थाना प्रभारी शिवशंकर दुबे ने बताया कि मंगलवार सुबह बडेरा मोड़ के पास तालाब में नहाते समय कालू राम कुशवाहा (50) डूब गए. हादसे में उनकी मौत हो गई. इसी थाना क्षेत्र के डुठहा हार स्थित कटनी नदी में 15 वर्षीय महेश भूमिया भी डूब गया. पुलिस ने उसके शव को भी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

---विज्ञापन---

दो अन्य लोगों की भी डूबने से गई जान

पुलिस अधिकारी के अनुसार, माधवनगर थाना क्षेत्र के निवार पहाड़ी स्थित मढ़िया तालाब में सोमवार को संतोष वर्मन (50) की डूबने से मौत हो गई. वह कुरबाबा मोहल्ले का रहने वाला था. वहीं, बरही थाना क्षेत्र के करेला में सोमवार को तालाब में डूबने से धनिया कुम्हार (25) की भी जान चली गई. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, सभी मामलों में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटनाओं की जांच जारी है.

First published on: Sep 15, 2026 05:59 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola