यूपी में किराए पर मकान लेना होगा आसान, योगी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर
यूपी में किराए पर मकान लेना होगा आसान, योगी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Written By Varsha Sikri

योगी सरकार का बड़ा ऐलान (Photo: X)
Written By Varsha Sikri

योगी सरकार का बड़ा ऐलान (Photo: X)
मंगलवार को योगी कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है. इसमें सबसे बड़ा फैसला है किराए पर रहने वालों और किराए पर घर देने वालों के लिए. पहले सर्किल रेट का चार गुना स्टांप लगता था, लेकिन अब सिर्फ एक हजार रुपये में ही काम हो जाएगा. अब किराए पर मकान लेना और दोनों आसान हो जाएगा. एक हजार, दो हजार और चार हजार के तीन स्लैब तैयार किए गए हैं, साथ ही 90 प्रतिशत से ज्यादा स्टांप छूट दी गई है.
योगी कैबिनेट की बैठक में एथेनॉल प्लांट को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है. मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट लगाने को लेकर सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है. इस एथेनॉल प्लांट में गन्ना, मक्का और धान से एथेनॉल बनाया जाएगा. ये प्लांट साल में 11 महीने चलेगा और इसमें करीब 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी. राम नगरी अयोध्या के मिल्कीपुर में एनएसजी हब बनाया जाएगा. यहां जवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी.
कैबिनेट की बैठक में अलीगढ़ जिले में एक नई यूनिवर्सिटी बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है. उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय का नाम ‘साई ग्लोबल यूनिवर्सिटी’ होगा और इसे अलीगढ़ की ‘ओम साई सेवा समिति’ स्पॉन्सर करेगी. मंत्री ने कहा कि ‘ओम साई सेवा समिति’ को बाकी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए दो साल का समय मिलेगा, जिसके बाद अनुमति पत्र जारी किया जाएगा. ये विश्वविघालय सरसौल गांव में बनाया जाएगा.
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवानों के दैनिक ड्यूटी भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इस फैसले से 27,794 जवानों को फायदा मिलेगा. इसके अलावा पीआरडी जवानों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को हर साल पांच लाख रुपये तक के मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी. आपको बता दें कि पीआरडी जवान आपात स्थिति और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और बाकी कामें में राज्य प्रशासन और पुलिस की मदद करते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: