हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Triveniganj Election Result 2025 LIVE: त्रिवेणीगंज में JDU प्रत्याशी सोनम रानी को मिली जीत, RJD के संतोष कुमार हारे

Triveniganj Election Result 2025 LIVE : बिहार की त्रिवेणीगंज (एससी) विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर JDU प्रत्याशी सोनम रानी को 5478 वोट से जीत मिली है. वहीं, आरजेडी प्रत्याशी संतोष कुमार चुनाव हार गए हैं.

विज्ञापन

Live Updates

15:41 (IST) 14 Nov 2025

Triveniganj Election Result 2025 LIVE: त्रिवेणीगंज सीट पर कड़ा मुकाबला

Triveniganj Election Result 2025 LIVE: त्रिवेणीगंज सीट पर जेडीयू और राजद के बीच कांटे की टक्कर. सोनम रानी 64073 वोटों से आगे चल रही है. वहीं, राजद प्रत्याशी संतोश कुमार को 62286 वोट मिले हैं.

14:20 (IST) 14 Nov 2025

Triveniganj Election Result 2025 LIVE: कितने वोट मिले?

Triveniganj Election Result 2025 LIVE: त्रिवेणीगंज में सोनम रानी को 48,947 वोट मिले हैं, जो कि प्रतिद्वंदियों की तुलना में 6,030 वोटों की बढ़त को दर्शाता है.

14:07 (IST) 14 Nov 2025

Triveniganj Election Result 2025 LIVE: सोनम रानी की शानदार बढ़त

Triveniganj Election Result 2025 LIVE: ताजा अपडेट के अनुसार जनता दल (यूनाइटेड) की उम्मीदवार सोनम रानी को मतगणना में शानदार बढ़त मिलती दिखाई दे रही है.

14:06 (IST) 14 Nov 2025

Triveniganj Election Result 2025 LIVE: रोमांचक मुकाबला

Triveniganj Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में त्रिवेणगंज विधानसभा सीट पर मुकाबला रोमांचक होता जा रहा है.

14:04 (IST) 14 Nov 2025

Triveniganj Election Result 2025 LIVE: त्रिवेणीगंज में JDU प्रत्याशी सोनम रानी आगे

Triveniganj Election Result 2025 LIVE: त्रिवेणीगंज में JDU प्रत्याशी सोनम रानी इस समय आगे चल रही है.

Triveniganj Election Result 2025 LIVE : बिहार की त्रिवेणीगंज (एससी) विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर JDU प्रत्याशी सोनम रानी को 5478 वोट से जीत मिली है. वहीं, आरजेडी प्रत्याशी संतोष कुमार चुनाव हार गए हैं.

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे- ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates: EC ने 7 सीटों पर दिया रुझान

त्रिवेणीगंज (एससी) विधानसभा सीट से उम्मीदवार

बता दें कि त्रिवेणीगंज (एससी) विधानसभा सीट से राजद ने फिर से संतोष कुमार पर भरोसा जताया है. संतोष कुमार को 2020 के चुनाव में कम वोटों के अंतर से हार मिली थी. जनता दल (यूनाइटेड) ने सोनम रानी को टिकट दिया है, जो पार्टी का युवा चेहरा है और इनका फोकस बेरोजगारी और विकास पर रहता है. संतोष कुमार जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं जनता दल (यूनाइटेड) से सोनम रानी को दूसरे संभावित विजेता उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज (एससी) सीट के 2020 के चुनावी आंकड़े

बता दें कि त्रिवेणीगंज (एससी) विधानसभा सीट से साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) विजेता रहीं. वीना भारती को 79,458 वोट मिले थे और उन्होंने जनता दल (राजद) के उम्मीदवार संतोष कुमार को 3,031 वोटों के अंतर से हराया था. संतोष कुमार को उस चुनाव में 76,427 वोट मिले थे. वहीं तीसरे नंबर पर लोक जनशक्ति पार्टी की उम्मीदवार रेणु लता भारती रहीं थीं, जिन्हें 5,194 वोट ही मिल पाए थे.

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
वीना भारतीजनता दल (यूनाइटेड)79,458
संतोष कुमारजनता दल (राजद)76,427

त्रिवेणीगंज (एससी) सीट के 2015 के चुनावी आंकड़े

साल 2015 के चुनाव में भी जनता दल (यूनाइटेड) ही जीती थी और वीना भारती विधायक बनीं थी. उनके मुकाबले में लोक जनशक्ति पार्टी ने अनंत कुमार भारती को उतारा था, जिन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। वीना भारती 2015 चुनाव से लगातार दो बार चुनाव जीत चुकी है, इस बार भी मुकाबला जनता दल (यूनाइटेड) की उम्मीदवार सोनम रानी और जनता दल (राजद) के उम्मीदवार संतोष कुमार के बीच है.

विज्ञापन
उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले वोट
वीना भारतीजनता दल (यूनाइटेड)89869
अनंत कुमार भारतीलोक जनशक्ति पार्टी37469

त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट का इतिहास

अब तक त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र में 17 चुनाव हो चुके हैं, जिनमें 2009 का उपचुनाव भी शामिल है. जदयू (JD-U) ने पांच बार जीत दर्ज की है और 2009 उपचुनाव से लगातार जीत रही है. कांग्रेस ने चार बार जीत हासिल की. संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने 1967 से 1972 तक लगातार तीन बार सफलता पाई. जनता पार्टी, लोकदल, जनता दल, राजद और लोजपा ने एक-एक बार जीत दर्ज की है. इस क्षेत्र के सबसे बड़े नेता अनूप लाल यादव रहे हैं, जिन्होंने सात बार यहां से जीत हासिल की.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola