Tikari Election Result 2025: अजय कुमार ने RJD की बचाई लाज, HAM के अनिल कुमार करीबी मुकाबले में हारे

Tikari Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में आज टिकारी विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं. Bihar Chunav Natije 2025 पर सभी की नजरें टिकी हुई थी. RJD के अजय कुमार और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अनिल कुमार के बीच मुख्य रूप से कड़ी टक्कर थी. टिकारी विधानसभा सीट के Bihar Assembly Election 2025 में आरजेडी के अजय कुमार को जीत मिली.

tikari assembly constituency

tikari assembly constituency

विज्ञापन

Tikari Election Result 2025: बिहार की टिकारी विधानसभा सीट का आज फैसला हो गया है. बिहार में आज के दिन 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हुई. बता दें कि टिकारी विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे वोट की गिनती चल रही थी. बिहार के मगध क्षेत्र में स्थित टिकारी, गया जिले का अहम हिस्सा है और इसकी सीट के लिए सीधा मुकाबला RJD के अजय कुमार और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अनिल कुमार के बीच था. जहां अजय कुमार को करीबी मुकाबले में जीत मिली.

टिकारी Election Result 2025 

बिहार के टिकारी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के अजय कुमार लड़ रहे थे. पिछली बार इस सीट से जीतने वाले अनिल कुमार को दोबारा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने टिकट दिया था. मुकाबले में आरजेडी के अजय कुमार को 97550 वोट मिले हैं. वहीं हम के अनिल कुमार को 95492 वोट ही मिले. अजय कुमार को सिर्फ 2058 वोटों से जीत मिली है. निर्दलीय सुबोध कुमार सिंह को 3730 वोट मिले, तो वहीं बहुजन समाज पार्टी के उदय पासवान को 2807 वोट मिले हैं. अनिल कुमार को अंत में बहुत ही करीबी हार मिली है.

विज्ञापन

Tikari Election Result 2020

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)±% (परिवर्तन)
Ham (S)अनिल कुमार70,35937.69+5.01
कांग्रेससुमंत कुमार67,72936.28—
एलजेपीकमलेश शर्मा16,3858.78—

Tikari Election Result 2015

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)
जेडीयूअभय कुमार सिन्हा86,97551.52
एचएएम (से)अनिल कुमार55,16232.68
शिव सेना (एसएस)अरुण कुमार सिंह5,9273.51

इस विधानसभा सीट के जातीय समीकरण 

बता दें कि टिकारी एक सामान्य सीट है. इस विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी 23.88 प्रतिशत है. जबकि मुस्लिम वोटर सिर्फ 5.9 प्रतिशत हैं. जिसके कारण ही NDA के पास इस सीट पर बड़ी बढ़त थी, लेकिन आरजेडी ने उलटफेर कर दिया. इस विधानसभा सीट पर ग्रामीण वोटर ज्यादा हैं. सिर्फ 4.62 प्रतिशत वोटर ही शहर में रहते हैं. 2020 के विधानसभा के समय 3,10,262 मतदाता इस सीट पर थे. जोकि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान 3,18,059 वोटर हैं.

विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ