अमिताभ ओझा, पटना
बिहार में चुनाव से पहले राजनीति चरम पर है। सीएम नीतीश कुमार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे राष्ट्रगान के दौरान सीएम नीतीश कुमार साथ खड़े अधिकारी से बात करने लगते हैं और हंसने लगते हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ अजीबोगरीब इशारे किए जोकि हैरान करने वाले रहे। इस घटना को लेकर बिहार विधानसभा में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। विधानसभा की आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले सीएम नीतीश के इस्तीफे को लेकर आरजेडी विधायकों ने प्रदर्शन किया।
क्या है मामला
तेजस्वी ने विधानसभा में कहा कि कल बिहार के लिए काला दिवस था। पीएम के लाडले सीएम ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। सीएम को देश की 140 करोड़ जनता से माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले आरजेडी विधायकों ने विधानसभा के बाहर हाथ में तख्ती और तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया। दरअसल, गुरुवार को पटना में सेपकटकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री और वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भाग ले रहे थे। टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रगान का आयोजन हुआ, लेकिन राष्ट्रगान के दौरान ही नीतीश कुमार अचानक हंसने लगे। उनके इस अजीबोगरीब हरकत को देखकर लोग कह रहे हैं कि आखिर नीतीश को ये क्या हुआ।
ये भी पढ़ेंः बिहार में केंद्रीय मंत्री के मामा को मारी गोली, 24 घंटे में दूसरा हाई प्रोफाइल गोली कांड
बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है?
सीएम नीतीश को लेकर लालू यादव ने भी निशाना साधा है। लालू यादव ने कहा कि बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है? नीतीश कुमार के इस बर्ताव पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी आलोचना की है। लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा- ‘राष्ट्र का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है?
तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार के इस व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने लिखा- ‘कम से कम कृपया राष्ट्रगान का तो अपमान मत करिए माननीय मुख्यमंत्री जी। युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो अब प्रतिदिन अपमानित करते ही हैं। कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा कर उनकी शहादत का मखौल उड़ाते है तो कभी राष्ट्रगान का।’
ये भी पढ़ेंः ‘मैंने फाॅर्म नहीं भरा, वरना…’, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के जीवन का सबसे बड़ा पछतावा क्या?
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines