---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार में केंद्रीय मंत्री के मामा को मारी गोली, 24 घंटे में दूसरा हाई प्रोफाइल गोली कांड

केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद के मामा को बदमाशों ने गोली मार दी। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं मंत्री के मामा को इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

---विज्ञापन---

बिहार में 24 घंटे के एक ओर हाई प्रोफाइल गोलीकांड का मामला सामने आया है। बेगुसराय में बेखौफ अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद के मामा को गोली कार दी। गोली लगने के बाद केंद्रीय मंत्री के मामा बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय के सदर हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानें पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि घटना चेरिया बरियापुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है। घायल की पहचान कुंभी गांव के रहने वाले मलिक साहनी के तौर पर हुई है। वे राज भूषण निषाद के मामा हैं। साहनी ने बताया कि गुरुवार रात को मैं दुकान पर था। इसके बाद दुकान बंद कर लौट रहा था। तभी हथियार से लैस आरोपियों ने फायरिंग कर दी। भागने बचने के दौरान एक पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही मैं गिर गया। इसके बाद वे मेरे सामने से हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद मैं बेहोश हो गया।

---विज्ञापन---

पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने का फायदा किसे?

View Results

ये भी पढ़ेंः ‘मैंने फाॅर्म नहीं भरा, वरना…’, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के जीवन का सबसे बड़ा पछतावा क्या?

एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री के भांजों में हुई गोलीबारी

पिछले दिन मेरे बेटे के साथ किसी बात को लेकर कुछ लोगों का विवाद हो गया था। इस विवाद के कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद चेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुुंची, उन्होंने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए है। पुलिस फिलहाल आगे की जांच में जुटी है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भागलपुर के नवगछिया में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो चचेरे भांजों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें एक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा भांजा घायल हो गया। पूरा विवाद जमीन और घर बंटवारे को लेकर था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में झड़प, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

First published on: Mar 21, 2025 10:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola