खाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स

Khana Khane Ke Baad Seene Me Jalan: खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को सीने में तेज जलन और खट्टी डकारें आने लगती है, जिससे बहुत ज्यादा परेशानी होने लगती है. कई बार यह समस्या आदि रात को होती है, जिससे नींद भी प्रभावित हो जाती है. आइए Harvard Health Publishing से जानें क्या है ये समस्या क्यों करती है परेशान? कैसे मिलेगी जल्दी राहत.

Gerd Symptoms And Remedies

क्यों सीने में खाना खाने के बाद होती है जलन? (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

अक्सर लोगों को ये समस्या रहती है कि जब वह खाना खा लेते हैं, तो कुछ देर बाद उन्हें बहुत ज्यादा खट्टी डकारें, सीने में जलन और गले में खट्टा पानी आने लगता है, जिससे बहुत ज्यादा परेशानी हो जाती है. कई बार स्थिति इतना परेशान कर देते ही है कि व्यक्ति का चैन व सुकून सब छिन जाता है और पानी पीने पर भी राहत नहीं मिलती है. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर ये समस्या होती क्यों है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और कैसे इससे राहत पाया जा सकता है. आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब इस स्टोरी में.

यह भी पढ़ें: एसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स

विज्ञापन

क्या है GERD की समस्या?

Harvard Health Publishing के अनुसार, मेडिकल साइंस में इस समस्या को GERD यानी गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज कहते हैं, जोकि एक पाचन संबंधी समस्या है, जिसे आमतौर पर सीने में जलन या हार्टबर्न (Heartburn) कहा जाता है. इसमें पेट का एसिड और पाचन रस वापस भोजन नली में आ जाता है. इससे भोजन नली की अंदरूनी परत में जलन और सूजन हो सकती है, जिससे व्यक्ति को परेशानी हो सकती है. आमतौर पर इसोफेजियल स्फिंक्टर नामक मांसपेशियों की एक रिंग भोजन को पेट में जाने देती है और फिर बंद होकर एसिड को वापस आने से रोकती है. लेकिन GERD में यह रिंग निगलने के बाद भी ठीक से बंद नहीं होती, जिससे पेट का एसिड बार-बार भोजन नली में पहुंचकर परेशानी खड़ी करता रहता है.

किन कारणों से पैदा हो सकती है ये समस्या?

कई चीजें निचले ग्रासनली स्फिंक्टर को कमजोर या ढीला कर सकती हैं. इनमें शामिल हैं:

  • कुछ खानपान
  • धूम्रपान
  • शराब
  • गर्भावस्था
  • कई दवाएं
  • मोटापा या गर्भावस्था के कारण पेट का बढ़ा हुआ दबाव
  • पेट में उभार (हाइटल हर्निया) जो डायाफ्राम से ऊपर निकला हुआ हो.

एसिड के लंबे समय तक संपर्क में रहने से इसोफेगस में

विज्ञापन
  • सूजन आना
  • घाव हो जाना होना
  • आदि जुड़ी हुई समस्याएं हो सकती हैं.

Harvard के अनुसार, एसिड की समस्या से लंबे समय तक संपर्क में रहने से बैरेट ग्रासनली नामक स्थिति भी पैदा हो सकती है. बैरेट ग्रासनली से ग्रासनली के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.

सिर्फ जलन ही नहीं, GRED में ऐसे भी दिख सकते हैं लक्षण

  • छाती की हड्डी के पीछे तेज या जलन वाला दर्द.
  • खाना खाने, झुकने या लेटने पर हार्टबर्न की समस्या बढ़ सकती है.
  • छाती या पेट के ऊपरी हिस्से में जकड़न महसूस होना.
  • रिगर्जिटेशन (regurgitation), यानी पेट के एसिड या तरल पदार्थ का वापस मुंह में आना.
  • जी मिचलाना.
  • मुंह में बार-बार खट्टा या कड़वा स्वाद आना.
  • कुछ भी निगलने में परेशानी.
  • आवाज का भारी होना
  • गले में खराश का बने रहना

सीने में जलन और खट्टी डकारो से कैसे पाएं राहत?

Harvard Health Publishing के अनुसार, GERD के लक्षणों को रोकने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने होंगे, इनमें;

विज्ञापन
  • अपने बिस्तर के सिरहाने को कम से कम छह इंच ऊपर उठाएं.
  • बाईं करवट लेटने से भी एसिड रिफ्लक्स को कम करने में मदद मिल सकती है.
  • ऐसे चीजें खाने से बचें जो पाचन के दौरान एसोफेजेल स्फिंक्टर (esophageal sphincter) को ढीला कर देते हैं. इनमें शामिल हैं:
  • कॉफी
  • चॉकलेट
  • ज्यादा फैट वाली चीजें
  • दूध से बनी चीजें
  • एसिडिक चीजे खाना कम करें जो वापस ऊपर आने (regurgitation) पर जलन को और बढ़ा देते हैं. इनमें खट्टे फल और टमाटर शामिल हैं.
  • थोड़ी-थोड़ी मात्रा में और बार-बार भोजन करें.
  • खाने के तुरंत बाद न लेटें.
  • सोने से तीन से चार घंटे पहले कुछ भी न खाएं.
  • अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे छोड़ दें.
  • शराब पीने से बचें. यह एसोफेजेल स्फिंक्टर को ढीला कर देती है.
  • अगर आप मोटापे के शिकार हैं, तो वजन कम करें. मोटापा एसोफेजेल स्फिंक्टर के बंद रहने में मुश्किल पैदा कर सकता है.
  • तंग कपड़े पहनने से बचें. पेट पर बढ़ा हुआ दबाव एसोफेजेल स्फिंक्टर को खोल सकता है.
  • कई लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए दूध पीते हैं, लेकिन ऐसा करने से राहत नहीं मिला, बल्कि स्थिति और भड़क सकती है.

यह भी पढ़ें: टॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: Harvard Health Publishing

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ