'तानाशाही चरम पर है', तेजस्वी यादव ने बताया देश की प्रगति का रास्ता'; बोले- चुनावों में जनता देगी करारा जवाब

Bihar Elections 2025: तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन को लोगों का अच्छा-खासा समर्थन मिल रहा है, जिसे देखकर एनडीए बौखला गया है। आगे उन्होंने ‘NDA’ का मतलब समझाते हुए कहा कि बिहार में एनडीए यानी नहीं देंगे अधिकार।

Tejashwi Yadav, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Narendra Modi, Bihar Assembly Elections 2025

तेजस्वी यादव

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ कर रहे राजद नेता और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ यात्रा कर रही है। इस यात्रा से लोग इंडिया ब्लॉक से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में देखने को मिला की लोग बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर उत्साहित हैं।

तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन को लोगों का अच्छा-खासा समर्थन मिल रहा है, जिसे देखकर एनडीए बौखला गया है। आगे उन्होंने ‘NDA’ का मतलब समझाते हुए कहा कि बिहार में एनडीए यानी नहीं देंगे अधिकार। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेडीयू लोगों के अधिकार छीनना चाहते हैं और संविधान को खत्म करना चाहते हैं। वे लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं और हम ऐसा नहीं होने देंगे। आने वाले चुनावों में जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

विज्ञापन

बिहार पहुंची प्रियंका गांधी, दो दिन भाई राहुल गांधी के साथ करेंगी वोटर अधिकार यात्रा

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी आज से बिहार में दो दिवसीय ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर रहेंगी। बता दें बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं। यहां इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां अपने-अपने वोट बैंक को लुभाने के लिए यात्राएं कर रहे हैं। बीते दिनों दोनों नेता एक साथ यात्रा करते नजर आए।

आज वोटर अधिकार यात्रा का 10वां दिन, तेलांगाना के सीएम पहुंचे सुपौल

जानकारी के अनुसार आज बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का 10वां दिन है। आज ये यात्रा सुपौल जाएगी। जहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी यात्रा में शामिल होंगें। बता दें बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले SIR का मुद्दा छाया हुआ है। विपक्ष इस मसले पर लगातार बयानबाजी कर रही है और ये मसला सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने SIR पर हाल ही में अपने एक आदेश में कहा था कि प्रारूप मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की प्रत्यक्ष जिम्मेदारी तय होगी। मान्यता प्राप्त दलों को इस मामले में प्रतिवादी बनाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ