तेज प्रताप यादव और अनुष्का के कौन-कौन से वीडियो वायरल? जिसके बाद पार्टी से हुए बाहर

राजद नेता तेज प्रताप यादव को सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप का खुलासा करने के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। तेज प्रताप ने अकाउंट हैक होने का दावा किया, लेकिन तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए।

सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के कई अपुष्ट वीडियो हो रहे वायरल

सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के कई अपुष्ट वीडियो हो रहे वायरल

विज्ञापन

राजद चीफ लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ फोटो शेयर की गई और उनके प्रति प्रेम का इजहार किया गया। हालांकि, कुछ देर बाद तेज प्रताप यादव ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। इसके बावजूद, तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसी के चलते उन पर कार्रवाई की गई है।

अनुष्का के साथ किया था प्यार का इजहार

सबसे पहले तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था कि वह अनुष्का यादव के साथ पिछले 12 वर्षों से रिलेशनशिप में हैं और उनसे बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे काफी समय से यह बात सबको बताना चाहते थे, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। हालांकि, कुछ देर बाद यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वही पोस्ट दोबारा शेयर कर दी गई। जब इस पर विवाद बढ़ा, तो तेज प्रताप यादव ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अब तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि न्यूज24 ऐसे वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करता है। खबरों में ली गई सभी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया से ली गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ