हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sugauli Election Result 2025: सुगौली से चिराग पासवान की LJP के राजेश कुमार जीते, तेज प्रताप यादव के उम्मीदवार श्याम किशोर हारे

Sugauli Election Result 2025 LIVE Updates: आज सुगौली विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम (Bihar Chunav Natije 2025) आने वाले हैं। एनडीए की तरफ से एलजेपी ने यहां से राजेश कुमार को टिकट दिया था। वहीं महागठबंधन का पर्चा रद्द होने की वजह से वीआईपी ने तेजप्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी को समर्थन दिया।

विज्ञापन
Sugauli Assembly MLA Rajesh Kumar

Live Updates

19:20 (IST) 14 Nov 2025

Sugauli Election Result 2025 LIVE: सुगौली से चिराग पासवान के उम्मीदवार राजेश कुमार जीते

बिहार की सुगौली विधानसभा सीट से 24 राउंड की काउंटिंग के बाद चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के राजेश कुमार चुनाव जीतकर विधायक बन गए हैं. उन्होंने 98875 वोट मिले, जिन्होंने तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल के श्याम किशोर चौधरी को हराया, जिन्हें 40684 वोट मिले. दोनों के बीच हार जीत का अंतर 58191 वोटों का रहा. वहीं तीसरे नंबर पर बहुजन समान पार्टी के जुल्फीकार आफताब रहे, जिन्हें 25036 वोट मिले.

15:20 (IST) 14 Nov 2025

Sugauli Election Result 2025 LIVE: सुगौली में 14 राउंड की काउंटिंग पूरी

बिहार की सुगौली विधानसभा सीट से 14 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के राजेश कुमार 33265 वोटों से आगे चल रहे हैं.

13:26 (IST) 14 Nov 2025

Sugauli Election Result 2025 LIVE: चिराग पासवान के उम्मीदवार 25000 वोटों से आगे

बिहार की सुगौली विधानसभा सीट से चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी के राजेश कुमार 25314 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल के श्याम किशोर चौधरी हैं और तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के अजय कुमार झा हैं.

10:31 (IST) 14 Nov 2025

Sugauli Election Result 2025 LIVE: सुगौली में शुरुआती रुझानों में चिराग पासवान की पार्टी आगे

बिहार की सुगौली विधानसभा सीट से ईवीएम वोटों की काउंटिंग चल रही है और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के राजेश कुमार आगे चल रहे हैं.

08:24 (IST) 14 Nov 2025

Sugauli Election Result 2025 LIVE: सुगौली में शुरू हुई वोटों की गिनती

बिहार की सुगौली विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे मतगणना हुई और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हैं. डाक मतपत्रों के बाद EVM मशीनें खुलेंगी और वोटों की काउंटिंग शुरू होगी. सुबह 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

07:20 (IST) 14 Nov 2025

Sugauli Election Result 2025 LIVE: डाक मतपत्र गिने जाएंगे सबसे पहले

बिहार की सुगौली विधानसभा सीट से आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे. साढ़े 8 बजे EVM मशीनें खुलेंगी और 9 बजे रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

Sugauli Election Result 2025: बिहार की सुगौली विधानसभा सीट से 24 राउंड की काउंटिंग के बाद चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के राजेश कुमार चुनाव जीतकर विधायक बन गए हैं. उन्होंने 98875 वोट मिले, जिन्होंने तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल के श्याम किशोर चौधरी को हराया, जिन्हें 40684 वोट मिले. दोनों के बीच हार जीत का अंतर 58191 वोटों का रहा. वहीं तीसरे नंबर पर बहुजन समान पार्टी के जुल्फीकार आफताब रहे, जिन्हें 25036 वोट मिले.

बिहार की सुगौली विधानसभा सीट से आज सुबह ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हो गई थी और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई थी. साढ़े 8 बजे से EVM खुलीं और काउंटिंग शुरू हुई थी, जिसके बाद 9 बजे से रुझान आने लगे थे. सुगौली सीट पर दूसरे फेस में 11 नवंबर को चुनाव हुए थे।

2025 में किसे मिली कितनी सीटें?

प्रत्याशीपार्टीवोट
राजेश कुमारLJP98875
श्याम किशोर चौधरीजनशक्ति जनता दल40684

यहां पढ़ें सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे…

विज्ञापन

इस बार के प्रत्याशी

एनडीए की तरफ से इस बार पहली बार साथ चिराग पासवान विधानसभा चुनाव साथ लड़ रहे हैं। इस बार यह सीट चिराग पासवान के खाते में गई है। चिराग की पार्टी एलजेपी ने यहां से राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता को टिकट दिया है। वहीं महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी ने मुकेश सहनी को मनाने के लिए अपना किला छोड़ दिया।

मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के खाते में सीट आ गई। लेकिन नामांकन के दौरान गलती करने से प्रत्याशी शशि भूषण सिंह का पर्चा रद्द हो गया। शशि भूषण सिंह सुगौली से वर्तमान विधायक भी हैं। पर्चा रद्द होने के बाद मुकेश सहनी की पार्टी ने तेज प्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल को समर्थन दिया था। तेजप्रताप ने यहां से श्याम किशोर चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

साल 2020 के परिणाम

पिछले विधानसभा चुनाव यानी साल 2020 में इस सीट पर आरजेडी ने जीत हासिल की थी। आरजेडी के शशि भूषण सिंह ने 65,267 वोट पाकर जीत हासिल की थी। वहीं वीआईपी के रामचंद्र सहनी 61,820 वोट हासिल करके दूसरे स्थान पर रहे थे।

प्रत्याशीपार्टीवोट
शशि भूषण सिंहआरजेडी65,267 (जीत)
रामचंद्र सहनीवीआईपी 61,820 (हार)

साल 2015 के परिणाम

साल 2015 में यह सीट बीजेपी के खाते में रही थी। बीजेपी के रामचंद्र सहनी ने 62,384 वोट लेकर जीत हासिल की थी। वहीं आरजेडी के ओम प्रकाश चौधरी 54,628 वोट पाकर रनर अप प्रत्याशी रहे थे।

विज्ञापन
प्रत्याशीपार्टीवोट
रामचंद्र सहनी बीजेपी62,384 (जीत)
ओम प्रकाश चौधरी आरजेडी54,628 (हार)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola