Sikandra Election Result 2025: हम के प्रफुल्ल कुमार मांझी लगातार दूसरी बार जीते, आरजेडी का सपना टूटा

Sikandra Election Result 2025: आज बिहार चुनाव 2025 में सिकंदरा (एससी) विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं. Bihar Chunav Natije 2025 पर पूरे सभी की नजरें टिकी हुई थी. राष्ट्रीय जनता दल के उदय नारायण चौधरी और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रफुल्ल कुमार मांझी के बीच मुकाबला देखने को मिला. प्रफुल्ल कुमार मांझी इस मुकाबले में जीत गए.

Sikandra (SC) Assembly constituency

Sikandra (SC) Assembly constituency

विज्ञापन

Sikandra Election Result 2025: बिहार की जमुई जिले के सिकंदरा (एससी) विधानसभा सीट का आज फैसला हुआ. आज के दिन बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना हुई. सिकंदरा (एससी) विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही थी. बिहार में स्थित सिकंदरा (एससी), जमुई जिले का बहुत अहम हिस्सा है और इसकी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के उदय नारायण चौधरी, कांग्रेस के विनोद कुमार चौधरी और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रफुल्ल कुमार मांझी के बीच थी. जिसमें प्रफुल्ल कुमार मांझी विजयी रहे.

सिकंदरा (एससी) Election Result 2025 

बिहार के सिकंदरा (एससी) विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उदय नारायण चौधरी खड़े थे. महागठबंधन का हिस्सा कांग्रेस के विनोद कुमार चौधरी भी यहां से लड़े थे. NDA की ओर से ये सीट हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के पास था. उन्होंने यहां से मौजूदा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी को टिकट दिया था. प्रफुल्ल कुमार मांझी को 91603 वोट मिले, तो वहीं उदय नारायण चौधरी को 67696 वोट मिले. जिसके कारण प्रफुल्ल कुमार मांझी 23907 वोटों से विजयी रहे. कांग्रेस के विनोद कुमार चौधरी को सिर्फ 1803 वोट मिले. जन सुराज पार्टी के सुभाष चंद्र बोस को 12298 वोट मिले.

विज्ञापन

Sikandra (SC) Election Result 2020

दल (Party)प्रत्याशी (Candidate)मत (Votes)प्रतिशत (%)अंतर (±%)
एचएएम (सेक्युलर)प्रफुल्ल कुमार मांझी47,06130.67—
कांग्रेस (आईएनसी)सुधीर कुमार41,55627.09−15.57
निर्दलीयसुभाष चंद्र बोस18,10511.8—

Sikandra (SC) Election Result 2015

दल (Party)प्रत्याशी (Candidate)मत (Votes)प्रतिशत (%)
कांग्रेस (आईएनसी)सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी59,09242.66
लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी)सुभाष चंद्र बोस51,10236.89
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)गिरजा चौधरी8,0265.79

जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण 

बिहार-झारखंड के बॉर्डर के पास स्थित जमुई जिले की सिकंदरा एक एससी सीट है. इस सीट पर लगभग 100 प्रतिशत ग्रामीण वोटर हैं. सिकंदरा विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी की करें तो वो 18.93 प्रतिशत है. वहीं मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 12.8 प्रतिशत हैं. इस सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का दबदबा रहा है, लेकिन हम पार्टी के प्रफुल्ल कुमार मांझी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. 2020 के विधानसभा के समय 2,88,763 वोटर इस सीट पर थे. जोकि 2024 लोकसभा चुनाव के समय तक बढ़कर 3,08,005 हो गया है.

LIVE UPDATES

Sikandra Election Result 2025 Live: प्रफुल्ल कुमार मांझी को एक और जीत

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रफुल्ल कुमार मांझी ने शुरुआत में पिछड़ने के बाद धमाकेदार कमबैक किया और 23907 वोटों से जीत हासिल कर ली. आरजेडी शुरू में लंबे समय तक आगे चली, लेकिन अंत में उनका सपना टूट गया.

Sikandra Election Result 2025 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी NDA

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्ज कर ली है. केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा ने शानदार सीट हासिल की है. एनडीए- 200 महागठबंधन-40

Sikandra Election Result 2025 Live: प्रफुल्ल कुमार मांझी ने किया कमबैक

हम पार्टी के प्रफुल्ल कुमार मांझी ने धमाकेदार कमबैक करके पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है. आरजेडी के उदय नारायण चौधरी अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

Sikandra Election Result 2025 Live: उदय नारायण चौधरी ने बड़ी बढ़त बनाई

आरजेडी के उदय नारायण चौधरी अभी भी इस सीट पर बहुत आगे नजर आ रहे हैं. वहीं हम पार्टी के प्रफुल्ल कुमार मांझी दूसरे स्थान पर ही बने हुए हैं.

Sikandra Election Result 2025 Live: प्रफुल्ल कुमार मांझी हुए पीछे

हम पार्टी के प्रफुल्ल कुमार मांझी फिलहाल सिकंदरा से पीछे चल रहे हैं. इस सीट से आरजेडी के उदय नारायण चौधरी फिलहाल इस सीट से बहुती ही करीबी अंतर से आगे चल रहे हैं.

Sikandra Election Result 2025 Live: जारी है मतगणना

बिहार के सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार को चुना है.

Sikandra Election Result 2025 Live: जल्द ही शुरू होने वाली है वोटों की गिनती

सिकंदरा सीट पर भी जल्द ही वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. इस सीट पर आरजेडी के उदय नारायण चौधरी को हम पार्टी के प्रफुल्ल कुमार मांझी से कड़ी टक्कर मिलने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ