हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sakra Election Result 2025: सकरा से JDU के आदित्य कुमार जीते, कांग्रेस के उमेश कुमार राम को 15,082 वोटों से हराया

Sakra Election Result 2025: बिहार की सकरा विधानसभा सीट, जो मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है, पर 6 नवंबर को मतदान हुआ और 14 नवंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू की गई. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीट से JDU के आदित्य कुमार जीत चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस के उमेश कुमार राम को 15,082 वोटों से हराया.

विज्ञापन

Live Updates

23:49 (IST) 14 Nov 2025

Sakra Election Result 2025 LIVE Updates: सकरा से JDU के आदित्य कुमार 98,485 वोटों से जीते

सकरा विधानसभा सीट से JDU के आदित्य कुमार जीत चुके हैं।

आदित्य कुमार (JDU) – 98,485

उमेश कुमार राम (कांग्रेस) – 83,403

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, JDU के आदित्य कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उमेश कुमार राम को 15,082 वोटों से हराया।

15:57 (IST) 14 Nov 2025

Sakra Election Result 2025 LIVE Updates: सकरा से JDU के आदित्य कुमार 14,303 वोटों से आगे

सकरा विधानसभा सीट से RJD के भाई बीरेंद्र लीड कर रहे है, यदि यह बढ़त कायम रहती है, तो जीत निश्चित है।

आदित्य कुमार (JDU) - 66,647

उमेश कुमार राम (कांग्रेस) - 52,344

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, JDU के आदित्य कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उमेश कुमार राम से 14,303 वोटों से आगे हैं।

13:18 (IST) 14 Nov 2025

Sakra Election Result 2025 LIVE Updates: सकरा से JDU के आदित्य कुमार जीत की ओर

मुजफ्फरपुर जिले की सकरा विधानसभा सीट से JDU के आदित्य कुमार चुनावी मतगणना में जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

आदित्य कुमार (JDU) - 44,884

उमेश कुमार राम (कांग्रेस) - 35,931

वोट का अंतर - 8,953

10:18 (IST) 14 Nov 2025

Sakra Election Result 2025 LIVE Updates: सकरा विधानसभा सीट से JDU आगे

सकरा विधानसभा सीट से JDU के आदित्य कुमार आगे चल रहे हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक, उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उमेश कुमार राम उनसे लगभग 3 हजार वोटों से पीछे हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक आंकड़े सामने आने बाकी हैं।

09:15 (IST) 14 Nov 2025

Sakra Election Result 2025 LIVE Updates: सकरा विधानसभा सीट से चुनाव के रुझान आने शुरू

Sakra Election Result 2025 LIVE Updates: सकरा विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। चुनावी हार-जीत का रुझान सामने आने लगे हैं। लेकिन, प्रारंभिक रुझान बेहद स्पष्ट नहीं है, क्योंकि अभी आंकड़े सामने नहीं आए हैं।

Sakra Election Result 2025: वबिहार की सकरा विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला हो चुका है. चुनाव आयोग के द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. इस सीट पर सीधा मुकाबला JDU के आदित्य कुमार और कांग्रेस के उमेश कुमार राम के बीच रहा. मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, आदित्य कुमार ने उमेश कुमार राम को 15,082 वोटों से हराया . आपको बता दें कि यहां पर चुनाव पहले चरण में 6 नवंबर को हुई थी, जिसकी आज 14 नवंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हुई. बिहार की 243 में से सकरा विधानसभा का सीट क्रमांक 92 है, जो मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है. आपको बता दें, सकरा अनुसूचित जाति के लिए एक आरक्षित विधानसभा सीट है.

सकरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार

साल 2025 के चुनाव में सकरा विधानसभा सीट से 3 पार्टी के उम्मीदवारों को रेस में बताया जा रहा है . जनता दल यूनाइटेड ने इस विधानसभा सीट से आदित्य कुमार पर भरोसा जताया है. वहीं, कांग्रेस ने उमेश कुमार राम को फिर इस सीट से खड़ा किया है. जबकि, इन दोनों पार्टी के उम्मीदवारों को जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार रेनु कुमारी से कड़ी टक्कर मिल रही है. इस साल यहां से 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं.

सकरा विधानसभा सीट पर 2020 के चुनावी आंकड़े

2020 के चुनाव में सकरा विधानसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड के अशोक कुमार चौधरी विजयी रहे थे. उन्होंने कांग्रेस के उमेश कुमार राम को हराया था. अशोक कुमार चौधरी को 67,265 वोट मिले थे और उमेश कुमार राम को 65,728 वोट प्राप्त हुए थे. जीत और हार में वोट का अंतर मात्र 1537 ही था. वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संजय पासवान ने 13,528 वोट पाया था. सकरा के मतदाताओं ने नोटा (NOTA) भी खूब डाला, जो 4,392 वोट था.

विज्ञापन
पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
जनता दल यूनाइटेड (JDU)अशोक कुमार चौधरी67,265
कांग्रेसउमेश कुमार राम65,728

सकरा विधानसभा सीट पर 2015 के चुनावी आंकड़े

साल 2015 के चुनाव में सकरा से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार लाल बाबू राम ने जीत हासिल किया था. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कैंडीडेट अर्जुन राम को परास्त किया था. जहां तक वोटों की बात है तो लाल बाबू राम को 75,010 मत मिले थे और अर्जुन राम को 61,998 मत प्राप्त हुए थे. वहीं वोट प्रतिशत की बात करें तो अर्जुन राम ने 40% और रमई राम ने 26% वोट हासिल की थे. जबकि 3% वोट पाकर निर्दलीय उम्मीदवार सच्चिदानंद सुमन तीसरे स्थान पर रहे थे.

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)लाल बाबू राम75,010
भारतीय जनता पार्टी (BJP)अर्जुन राम61,998

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola