हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, रैली को संबोधित करने के दौरान टकराया ड्रोन

राजद नेता तेजस्वी यादव रविवार को पटना के गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ संविधान बचाओ’ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक ड्रोन अनियंत्रित होकर तेजी से उनकी ओर बढ़ा और पोडियम से टकरा गया। तेजस्वी ने खुद को बचाने के लिए तुरंत झुकने की कोशिश की। घटना के चलते भाषण कुछ समय के लिए बाधित हुआ।

विज्ञापन
पटना के गांधी मैदान में रैली को संबोधित करते तेजस्वी यादव (फोटो सोर्स- News24)

राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना के गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ संविधान बचाओ’ सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान यहां एक हादसा टल गया और तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। दरअसल कवरेज में लगा एक ड्रोन तेजस्वी यादव की तरफ तेजी से आया। किसी को कुछ समझ आता, तब तक ड्रोन तेजस्वी यादव के करीब पहुंच गया और पोडियम से टकरा गया।

ड्रोन को अपनी तरफ आता देख तेजस्वी यादव खुद को बचाने के लिए झुके लेकिन ड्रोन इससे पहले ही पोडियम से टकराकर गिर गया। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए तेजस्वी का भाषण भी रुक गया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया और फिर तेजस्वी यादव ने अपना भाषण दिया।


राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में इस कानून को लागू नहीं होने दिया जाएगा और भविष्य में बनने वाली महागठबंधन सरकार इस कानून को कूड़ेदान में फेंक देगी। तेजस्वी ने कहा, ‘देश किसी के बाप का नहीं है, यह हम सबका है। हम किसी भी कीमत पर बिहार में नए कानून को लागू नहीं होने देंगे। बिहार में एनडीए का राज खत्म होने वाला है और नई महागठबंधन सरकार नए कानून को कूड़ेदान में फेंक देगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘जंगलराज’ के आरोप पर तेजस्वी यादव का पलटवार, बोले- नहीं काम आएगी डर फैलाने की रणनीति

इस रैली में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव, बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता और जेएनयूएसयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और बिहार एआईएमआईएम प्रमुख अख्तरुल ईमान समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि यह नए वक्फ कानून के खिलाफ पूरे मुस्लिम समुदाय की लड़ाई है और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम जीत नहीं जाते।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola