वैभव सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को मैदान पर उतरते ही तोड़ देंगे दुनिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है. 14 नवंबर से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है. इस दिन मैदान पर उतरते ही वैभव एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए तैयार हैं.

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड (Photo: ANI)

Vaibhav Suryavanshi: टी20 क्रिकेट में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी छाए हुए हैं. लगातार वो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में खिलाने की मांग हमेशा उन्हें लेकर उठती रहती है. हाल ही में उन्हें लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ. उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. टी20 में पहली बार उन्हें कप्तानी करने का मौका मिला है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. खैर सूर्यवंशी अब इतिहास रचने के लिए तैयार हैं. वो एक तगड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

14 नवंबर को T20 फॉर्मेट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत होगी. इस टूर्नामेंट के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. बिहार का पहला मुकाबला 14 नवंबर को सौराष्ट्र से होने वाला है. दोनों टीमों के बीच इंदौर में मुकाबला खेला जाएगा. वैभव उस दिन मैदान पर उतरते ही दुनिया के सबसे कम उम्र के टी20 कप्तान होने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेंगे. 15 साल और 232 दिन की उम्र में वैभव बड़ा कारनामा करने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

मौजूदा समय में ये रिकॉर्ड क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के नाम है. वो साइप्रस के खिलाफ 17 साल और 311 दिन की उम्र में कप्तान बने थे. उनका रिकॉर्ड कुछ ही दिन बाद टूटने वाला है. वैभव भारत की तरफ से भी सबसे कम उम्र में टी20 की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. ये रिकॉर्ड महिपाल लोमरोर के नाम है. उन्होंने 2018 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 18 साल और 67 दिन की उम्र में कप्तानी की थी. उन्हें राजस्थान ने कप्तान नियुक्त किया था. वैभव अब 14 नवंबर को सभी का रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

एक ही मैच में कप्तानी करेंगे वैभव सूर्यवंशी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक ही मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी कप्तानी कर पाएंगे. दरअसल वैभव को एशिया कप खेलने के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम में चुना गया है. वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहला मैच खेलने के बाद कतर के लिए रवाना हो जाएंगे. वहां पर एशिया कप में उनका जलवा देखने को मिलेगा. एशिया कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एक साथ होने की वजह से ही वैभव को बिहार की टीम छोड़नी पड़ेगी. आपको बता दें एशिया कप 19 नवंबर से कतर की राजधानी दोहा में शुरू होने वाला है. इंडिया ‘ए’ की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ