बिहार में इंसानियत शर्मसार, 60 साल के बुजुर्ग पर बच्ची से रेप के आरोप, बोला- खुन्नस में मुझे फंसाया जा रहा

Rape Accused Arrested: बिहार से दस साल की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहा है।

image - 2023-12-07T194702.894
विज्ञापन

Rape Accused Arrested:  बिहार से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दरअसल मामला बेगूसराय का है, जहां 60 साल के एक व्यक्ति ने दस साल की बच्ची का बलात्कारकर उसके साथ मारपीट की। इस घटना की खबर से इलाके में मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की की परिजन के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है। आरोपी ने कहा कि पुरानी रंजिश की वजह से बदला लिया गया है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

झूठे आरोप में फंसाया 

वहीं आरोपी ने पुलिस को पूछताछ बताया कि लड़की के परिजन ने झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मैने ऐसा कोई कार्य नही किया है। बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि लड़की के परिवार  से पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। इस वजह से दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा भी हो चुका है। जिसकी खुन्नस की वजह से मुझे फंसाया गया है। वहीं इस संबंध में बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि दुष्कर्म करने की सूचना बखरी थाना पुलिस को लगी थी।

विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पंहुची। तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और नाबालिक बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल भेजा गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि परिजन की तहरीर के आधार पर पॉक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अपने ऊपर लगे आरोपो को खुन्नस की वजह बता रहा है। मेडिकल जांच के बाद ही पूरा मामला पता चल पाएगा। पुलिस ने कहा जो भी आरोपी  साबित होगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ