आधी रात को युवती संग हमबिस्तर था युवक, अचानक खुली परिजनों की आंख तो कर दिया ये हाल...वीडियो वायरल

Ramnagar Youth Beating Case: बिहार के बगहा में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। युवक अपनी प्रेमिका के साथ रात को रंगरलियां मना रहा था। लेकिन लोगों की नींद खुल गई। फिर युवक के साथ जो हुआ, उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Bihar crime news
विज्ञापन

Bihar Crime News: (दिलीप दुबे, बगहा) बिहार का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो बगहा के रामनगर इलाके के गांव का है। वीडियो में एक युवक को पीटा जा रहा है। बिना कपड़ों के ही इस युवक की कई लोग पिटाई करते दिख रहे हैं। युवक रामनगर थाना क्षेत्र के किसी मोहल्ले का बताया जा रहा है। वीडियो एक कमरे में बनाया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आई है। युवक फिलहाल रामनगर के नारायणपुर में रहता है। रविवार आधी रात को एक युवती के घर आया था। वह अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बना रहा था।

यह भी पढ़ें:जमीन के टुकड़े ने बेटे से कराया 5 लोगों का कत्ल, अंबाला में अंजाम दिया नृशंस हत्याकांड

विज्ञापन

अचानक घरवालों की नींद खुल गई और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद घरवालों ने उसके हाथ-पैर बांधे और पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक पर मारपीट कर गलत इरादे स्वीकार करने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन युवक बार-बार इनकार करता दिख रहा है। मारपीट करने वालों का चेहरा वीडियो में नहीं है। इस बीच युवक छोड़ देने की गुहार लगाते नजर आ रहा है। युवक यह भी कहता दिख रहा है कि वीडियो मत बनाइए।

एसपी ने दिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने वीडियो के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि हमने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। रामनगर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है। पीड़ित युवक से शिकायत ली जाएगी। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। लेकिन पुलिस कार्रवाई कर रही है। युवक से संपर्क स्थापित कर घटना के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है। साथ ही वीडियो में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले इसी इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ था। जहां ई-रिक्शा चलाने वाले शंकर सिंह ठाकुर नाम के युवक का अपहरण कर लिया गया था। कई युवकों ने उसको कमरे में बंद कर पीटा था। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। आरोपियों ने रात को उसे मिलने बुलाया था। फिर कहासुनी होने के बाद कार में किडनैप कर लिया था। बाद में कमरे पर ले जाकर बेरहमी से पीटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ