फर्श पर बेटे की लाश, मां-बेटी बैठीं पास; पुलिस आई तो बोली- सो रहा, उठाना नहीं; ऐसे खुला खौफनाक राज

Ghaziabad Family Horrible Story: एक महिला अपने बेटे की लाश के साथ रह रही थी, लेकिन घटना का खुलासा हुआ तो हाल देखकर पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। फिर परिवार के बारे में ऐसी जानकारियां मिलीं कि जानकार किसी का भी दिल दहल जाए।

Honour Killing in Maharashtra

Ghaziabad Mother Living With Son Dead Body: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला अपने बेटे की लाश के साथ रह रही थी। उसकी बेटी भी पास ही बैठी मिली। मामले का खुलासा तब हुआ, जब लाश से दुर्गंध आने लगी। पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका से शक जताते हुए पुलिस को बुलाया और महिला के घर में घुसने को कहा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

विज्ञापन

काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई, लेकिन अंदर का नजारा देखकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। युवक का शव फर्श पर पड़ा था और मां-बेटी लाश के पास बैठी थीं। पुलिस को देखते ही बोलीं कि सो रहा है, इसे उठाना मत। पुलिस ने जबरन लाश को कब्जे में लिया और मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल टेस्ट में पता चला कि दोनों मां-बेटी मानसिक रूप से बीमार हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

तीनों का दिल्ली में इलाज चल रहा था

ACP रजनीश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनाक दिल्ली से सटे गाजियाबाद शहर के चंद्रनगर इलाके की है। पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को बताया, तब खौफनाक घटना का राज खुला। पड़ोसियों से पूरी जानकारी लेकर लिंक रोड पुलिस थाना टीम ने चावड़ी बाजार निवासी प्रशांत जैन से संपर्क किया, जो महिला का भाई है। उसने पुलिस को बताया कि 12 साल पहले उसकी बहन कोमल के पति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

परिवार में वह, उसकी बेटी काव्या और बेटा तेजस रह गए थे, लेकिन तीनों मानसिक रूप से तनाव में रहने लगे थे। तीनों का दिल्ली के एक अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ इलाज भी कर रहे थे। वह तीनों का खर्चा उठाता था, लेकिन उसे इस घटना की भनक नहीं लगी। हालांकि काव्या ने फोन करके पैसे भेजने के बारे में कहा था और उसने पैसे भेज भी दिए थे, लेकिन उसने तेजस की मौत होने के बारे में नहीं बताया। पुलिस का फोन आने पर घटना का पता चला।

विज्ञापन

घर में काफी गंदगी, देखने में डरावने थे

पुलिस के अनुसार, तेजस की मौत कैसे हुई? इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा, क्योंकि उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं पड़ोसियों के अनुसार, तीनों मां-बेटा-बेटी मानसिक रूप से इतने तनाव में थे कि वे गंदगी में रहते थे। घर के अंदर भी गंदगी थी। खाना ऑनलाइन मंगाते थे तो खाली पैकेट इधर उधर बिखरे रहते थे, जिनसे दुर्गंध आती थी।

वे कभी घर में लाइट ऑन नहीं करते थे। देखने में काफी डरावने लगते थे। ऑनलाइन खाना मंगवा लेते थे, लेकिन कभी सुबह आया खाना रात को अंदर ले जाते थे तो कभी खाना बाहर ही टंगा रहता था। वहीं भाई प्रशांत का कहना है कि महिला उससे बात नहीं करती थी, लेकिन पैसे लेने के लिए फोन जरूर करती थी। उसने कई बार बहन को घर आने को कहा, लेकिन वह भड़क जाती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ