हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ramnagar Election Result 2025: रामनगर से BJP के नंद किशोर राम जीते, RJD के सुबोध कुमार को मिली करारी शिकस्त

Ramnagar Election Result 2025 LIVE Updates: रामनगर विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) परिणाम आज आएंगे और इस सीट से BJP के नंद किशोर राम और RJD के सुबोध पासवान के बीच कड़ा मुकाबला है, वहीं BJP के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती है (Bihar Assembly Election Result).

विज्ञापन

Live Updates

17:59 (IST) 14 Nov 2025

Ramnagar Election Result 2025 LIVE: रामनगर से नंद किशोर राम जीते

बिहार की रामनगर विधानसभा सीट से BJP के नंद किशोर राम चुनाव जीतकर विधायक बन गए हैं. उन्हें 115214 वोट मिले और उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुबोध कुमार को हराया है, जिन्हें 79534 वोट मिले. दोनों के बीच वोटों का मार्जिन 35680 वोटों का रहा. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के पप्पू कुमार रंजन रहे, जिन्हें 6992 वोट मिले.

16:06 (IST) 14 Nov 2025

Ramnagar Election Result 2025 LIVE: रामनगर में 22 राउंड की काउंटिंग पूरी

बिहार की रामनगर विधानसभा सीट से 22 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और बीजेपी के नंद किशोर राम 31000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

14:17 (IST) 14 Nov 2025

Ramnagar Election Result 2025 LIVE: रामनगर में बीजेपी के नंद किशोर की बढ़त कायम

बिहार की रामनगर विधानसभा सीट से भाजपा के नंद किशोर राम 6882 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के सुबोध कुमार पीछे हैं. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के पप्पू कुमार रंजन हैं.

11:44 (IST) 14 Nov 2025

Ramnagar Election Result 2025 LIVE: रामनगर में भाजपा उम्मीदवार ने बनाई बढ़त

बिहार की रामनगर विधानसभा सीट से भाजपा के नंद किशोर राम 7156 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी के सुबोध कुमार पीछे हैं. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के पप्पू कुमार रंजन हैं.

09:40 (IST) 14 Nov 2025

Ramnagar Election Result 2025 LIVE: रामनगर में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे

बिहार की रामनगर विधानसभा सीट पर ईवीएम वोटों की काउंटिंग जारी है और शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे है.

08:44 (IST) 14 Nov 2025

Ramnagar Election Result 2025 LIVE: रामनगर में 11 नवंबर को हुई थी वोटिंग

रामनगर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान हुआ था. इस सीट पर सीधा मुकाबला BJP के नंद किशोर राम और RJD के सुबोध पासवान के बीच माना जा रहा है. पिछली बार इस सीट से BJP की भागीरथी देवी चुनाव जीती थी और साल 2000 से इस सीट को BJP ही जीत रही है.

08:06 (IST) 14 Nov 2025

Ramnagar Election Result 2025 LIVE: रामनगर में शुरू हुई मतगणना

बिहार की रामनगर विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जा रहे हें. साढ़े 8 बजे EVM खुलेंगी, जिनकी काउंटिंग शुरू होने के बाद 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

06:10 (IST) 14 Nov 2025

Ramnagar Election Result 2025 LIVE: सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी

बिहार की रामनगर विधानसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे. साढ़े 8 बजे EVM खुलेंगी, जिनकी काउंटिंग शुरू होने के बाद 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.

Ramnagar Election Result 2025: बिहार की रामनगर विधानसभा सीट से BJP के नंद किशोर राम चुनाव जीतकर विधायक बन गए हैं. बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना हुई, जो सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना हुई थी और साढ़े 8 बजे EVM की काउंटिंग शुरू हुई थी, जिसके बाद 9 बजे से रुझान आए.

28 राउंड की काउंटिंग हुई और नंद किशोर राम ने पहले राउंड से ही बढ़त बनाई हुई थी. आखिर में नंद किशोर राम 35680 वोटों से जीत गए. उन्हें 115214 वोट मिले. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुबोध कुमार को हराया है, जिन्हें 79534 वोट मिले. तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के पप्पू कुमार रंजन रहे, जिन्हें 6992 वोट मिले.

2025 में किसे मिले कितने वोट?

प्रत्याशीपार्टीवोट
नंद किशोर रामBJP115214
सुबोध कुमारRJD79534

रामनगर विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान हुआ था. इस सीट पर सीधा मुकाबला ही BJP के नंद किशोर राम और RJD के सुबोध पासवान के बीच माना जा रहा था. पिछली बार इस सीट से BJP की भागीरथी देवी चुनाव जीती थी और साल 2000 से इस सीट को BJP ही जीत रही है, इसलिए BJP के सामने अपने गढ़ को बचाने की चुनौती थी.

विज्ञापन

यहां पढ़ें सभी 243 विधानसभा सीटों के नतीजे…

रामनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार

बता दें कि रामनगर विधानसभा सीट से NDA गठबंधन के तहत BJP ने नंद किशोर राम को टिकट दिया था, जो SC कैटेगरी के तहत रविदास समुदाय से आते हैं और रविदास समुदाय में उनकी मजबूत पकड़ है. वहीं INDIA महागठबंधन की ओर से RJD ने सुबोध पासवान को चुनावी रण में उतारा गया था.

विज्ञापन

2020 के चुनाव में कितने मिले थे वोट?

प्रत्याशीपार्टीवोट
भागीरथी देवीBJP75423
राजेश रामकांग्रेस59627

साल 2015 और 2020 के चुनावी आंकड़े

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की रामनगर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है. 1962 में यह सामान्य सीट थी, लेकिन 2008 में परिसीमन के बाद इसे रिजर्व कर दिया गया और साल 2010 से यह रिजर्व ही है. वहीं इस सीट पर आज तक 15 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. 1967 से 1985 तक सीट कांग्रेस का गढ़ रही. 1990 में पहली बार BJP ने सीट जीती. 2000 से अबतक लगातार 5 बार BJP सीट जीत चुकी है और BJP अब छठी बार सीट को जीतना चाहती है.

2015 के चुनाव में कितने मिले थे वोट?

प्रत्याशीपार्टीवोट
भागीरथी देवीBJP82166
पूरनमासी रामकांग्रेस64178

2010 में सीट के रिजर्व होने के बाद BJP ने 3 बार के विधायक चंद्र मोहन राय का टिकट काटकर महादलित समुदाय की भागीरथी देवी को टिकट दिया, जिन्होंने 29782 वोटों रामनगर सीट से चुनाव जीता. 2015 में 17988 और 2020 में 15796 वोट लेकर भागीरथी ही चुनाव जीतीं, लेकिन इस बार BJP ने भागीरथी का टिकट काटकर नंद किशोर राम को चुनावी रण में उतारा है. लोकसभा चुनाव में भी 2009 से 2024 तक इस सीट से NDA गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करता आया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola