हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'लालू यादव ने राहुल गांधी को बनाया दूल्‍हा, नीतीश को बता दी उनकी हैसियत', रामकृपाल यादव का तंज

विज्ञापन
Ramkripal Yadav Attack on Nitish Kumar

Ramkripal Yadav Attack on Nitish Kumar : बिहार बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ को लेकर नीतीश कुमार पर एक बार फिर बड़ा हमला किया है। रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार की दुर्दशा के लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार के नीति और सिद्धांत ही बिहार में बेरोजगारी, गरीबी और बदहाली के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया।

इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार के विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के संयोजक बनाए जानें के चर्चा को लेकर भी तंज कसा। आपको बता दें कि नीतीश कुमार पहले ही विपक्षी गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार और ‘INDIA’ के संयजोक बनने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान पर भी रामकृपाल यादव ने कटाक्ष किया है। बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार घमंडिया गठबंधन के बिहार के संयोजक बन जाएंगे या फिर उन्हें एक-दो और राज्य मिल जाएंगे। वहीं लालू यादव ने तो पहले ही राहुल गांधी को दूल्हा बना दिया है, ऐसे में वो बाराती में रहेंगे। लालू यादव ने उन्हें उनकी हैसियत बता दी है।

रामकृपाल यादव ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए आगे कहा कि ये लोग ‘इंडिया’ गठबंधन के नहीं बल्कि ‘घमंडियां’ गठबंधन के लोग हैं और नीतीश कुमार 40 लोगों के बल देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उनका ये सपना पूरा होने वाला नहीं है। नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का सपना, सपना ही रह जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 1947 नहीं, 1977 में देश को आजादी मिली थी, बिहार BJP चीफ सम्राट चौधरी का विवादित बयान

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola