हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पूर्णिया में 16.78 करोड़ रुपये की परबॉयल्ड राइस मिल स्थापित करने को मंजूरी, पैदा होंगे रोजगार के अवसर

Bihar News: पूर्णिया में 16.78 करोड़ रुपये की परबॉयल्ड राइस मिल स्थापित करने को मंजूरी मिल गई है। इस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘160 मिट्रिक टन क्षमता वाली यूनिट लगने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ‘निवेश प्रोत्साहन नियमावली के तहत सरकार वित्तीय सुविधा और क्लियरेंस दे रही है।

विज्ञापन
Photo Credit- Freepik And Social Media

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्णिया के डगरूआ में शिव शक्ति चावल उद्योग प्राइवेट लिमिटेड को 160 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाली परबॉयल्ड राइस उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए कुल 16 करोड़ 78 लाख 54 हजार रुपये के निजी पूंजी निवेश की मंजूरी प्रदान की गई है।

रोजगार के बेहतर अवसर पैदा होंगे

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि ‘नए निवेश से स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर पैदा होंगे। साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।’ उन्होंने कहा कि परबॉयल्ड राइस उद्योग की स्थापना से आसपास के किसानों अपनी फसल बेचने के लिए बड़ा बाजार मिलेगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी साथ ही और कृषि क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।’

ये भी पढ़ें: पटना के धनौत में बनेगा 100 बेड का मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, 20.45 करोड़ के निजी निवेश को स्वीकृति

विज्ञापन

औद्योगिकीकरण को मिल रहा बढ़ावा

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि ‘बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली-2016 के तहत निवेशकों को जरूरी वित्तीय सहायता और क्लियरेंस मुहैया करा रही है। इससे औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिल रहा है।’ उन्होंने कहा कि ‘NDA सरकार की नीतियों की वजह से बिहार देश भर के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है।’ उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का हर क्षेत्र औद्योगिक रूप से मजबूत बने और बिहार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करे।’

ये भी पढ़ें: Bihar News: 15 अगस्त, चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर बिहार पुलिस हाई अलर्ट पर, हर कोने पर कड़ी निगरानी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola