पटना के धनौत में बनेगा 100 बेड का मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, 20.45 करोड़ के निजी निवेश को स्वीकृति

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के धनौत में 100 बेड वाले मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना के लिए क्योरमार्क हेल्थ केयर को 20.45 करोड़ रुपये के निजी निवेश की स्वीकृति दी। जानें इस फैसले के लाभ, शर्तें और सरकार की स्वास्थ्य नीति।

Source-ani

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना के धनौत (दानापुर) में 100 बेड क्षमता वाले मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना के लिए क्योरमार्क हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को 20 करोड़ 45 लाख 43 हजार रुपये के निजी पूंजी निवेश की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार में होगा इजाफा

उन्होंने कहा इस फैसले से पटना में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं बढ़ेंगी, मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। यह परियोजना बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली-2016 के तहत है, जिसके अंतर्गत निवेशकों को वित्तीय सहायता और मंजूरी दी जाती है।

विज्ञापन

नीति के तहत शर्तें और पात्रता

श्री चौधरी ने कहा यह स्वीकृति इस शर्त पर दी गई है कि इकाई बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, 2016 के सभी पात्रता मानकों को पूरा करे। पात्रता पूरी न करने पर स्वीकृति स्वतः निरस्त मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रोत्साहन का निर्धारण वास्तविक परियोजना व्यय के आधार पर किया जाएगा और परियोजना लागत की गणना में कम राशि को मानकर अनुदान स्वीकृत होगा। इकाई केवल उन्हीं मदों में प्रोत्साहन के लिए पात्र होगी, जो उसने पूर्व में प्राप्त नहीं किए हैं।

विज्ञापन

व्यय के आधार पर अनुदान और सीमाएं

उपमुख्यमंत्री ने कहा बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की कोशिश है कि बिहार मेडिकल हब के रूप में विकसित हो। श्री चौधरी ने कहा कि इसी उद्देश्य से क्योरमार्क हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को 20 करोड़ 45 लाख 43 हजार रुपये के निजी पूंजी निवेश को स्वीकृति प्रदान की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ