Bihar News: 15 अगस्त, चेहल्लुम और जन्माष्टमी को लेकर हाई अलर्ट पर बिहार पुलिस, हर जगह रहेगी कड़ी निगरानी

Bihar News: 15 अगस्त से चेहल्लुम तक बिहार पुलिस हाई अलर्ट पर है। हर गली-मोहल्ले में कड़ी निगरानी के इंतजाम किए गए हैं। ताजिया जुलूस जब निकलेगा, तो उसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। साथ ही डीजे पर बैन रहेगा। इसको लेकर बिहार पुलिस का सख्त आदेश जारी किया गया है।

Bihar News

Photo Credit-News24GFX

विज्ञापन

Bihar News: आगामी स्वतंत्रता दिवस, चेहल्लुम और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह चौकन्ना है। पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया है। खुफिया तंत्र को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। आदेश में कहा गया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी कोशिश पर तत्काल कार्रवाई होगी।

खास इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल

एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद ने बताया कि 15 अगस्त के अगले ही दिन 16 अगस्त को चेहल्लुम का पर्व है, जिसे मुस्लिम समुदाय बड़े पैमाने पर मनाता है। इसको देखते हुए खास आबादी वाले इलाकों को चिह्नित किया गया है। इन इलाकों में एसपी, डीएम और दंडाधिकारियों के साथ बैठक कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहे।

विज्ञापन

ताजिया जुलूस की वीडियोग्राफी

चेहल्लुम के दौरान कई जगह ताजिया जुलूस भी निकलते हैं। पंकज दराद ने कहा, “ऐसे जुलूस की पूरी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी, ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।” उन्‍होंने बताया कि चेहल्‍लुम शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए, इसके लिए मुस्लिम बहुल इलाके में पुलिस पदाधिकारियों के साथ शांति समिती की बैठक की गई है।

डीजे पर सख्त प्रतिबंध

बिहार पुलिस ने डीजे पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। एडीजी दराद ने चेतावनी दी कि ‘चेहल्लुम मातम का पर्व है। अगर किसी ने डीजे बजाया तो सीधी कार्रवाई होगी।’ चेहल्‍लुम के दौरान यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया, तो ऐसे लोगों पर भारतीय दंड संहिता और सीसीए के तहत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों, इसके लिए असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। दराद ने बताया कि पुलिस बल की कोई कमी नहीं है। बिहार पुलिस के पास इस वक्‍त 8000 से अधिक ट्रेनी रिक्रूट, सैप की 40 कंपनियां, 12 अतिरिक्त डीजी रिजर्व और सीआरपीएफ की 7 कंपनियां हैं। इन बलों को जरूरत के हिसाब से तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ