Purnia Lok Sabha Election: पप्पू यादव बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। 4 अप्रैल को वह अपना नामांकन कर सकते हैं। वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या कांग्रेस के सिंबल पर फिलहाल अभी यह साफ नहीं है। दरअसल, बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद पूर्णिया लोकसभा सीट आरजेडी के खाते में चली गई है। लालू यादव ने जेडीयू छोड़कर राजद में शामिल हुई विधायक बीमा भारती को यहां से महागठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया है।
लोकसभा क्षेत्र में शुरू कर दिया था प्रचार
हाल ही में पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय किया था। जिसके बाद वह पूर्णिया से महागठबंधन का प्रत्याशी होने की उम्मीद लगाए बैठे थे। उन्होंने जोर शोर से लोकसभा क्षेत्र में अपना प्रचार भी शुरू कर दिया था। लेकिन अचानक बीमा भारती के राजद में शामिल होने और लालू यादव द्वारा उन्हें पूर्णिया से अपना प्रत्याशी बनाने के ऐलान से सबको हैरत में डाल दिया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
शुक्रवार को पप्पू यादव को उनके समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में समर्थक पप्पू से चुनाव लड़ने की जिद करने लगे। इस पर कुछ देर तो पप्पू सुनते रहे, इसके बाद जब उनके समर्थक उग्र होने लगे तो उन्होंने अपने एक विश्वासपात्र समर्थक के कान में कुछ कहा और फिर वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव ने उसे 4 अप्रैल को नामांकन करने की बात कही है। शुक्रवार को पप्पू ने खुद कहा कि वह नामांकन करेंगे। हालांकि यह साफ नहीं किया कि वह कांग्रेस या निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हैं। वहीं, इस पूरे प्रकरण पर कांग्रेस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: 40 साल बाद ‘कांग्रेस’ करेगी वापसी या ‘बीजेपी’ तोड़ेगी रिकॉर्ड, यूपी की इस लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines