Pipra Supaul Chunav Result 2025 LIVE: पिपरा सीट पर JDU के Rambilash Kamat की हुई जीत, CPI(ML) दूसरे नंबर पर
Pipra Supaul Election Result 2025 LIVE Updates: पिपरा सुपौल सीट पर कुछ ही देर में परिणाम (Bihar Chunav Natije 2025) घोषित हो गए हैं. जेडीयू को राम विलास कामत ने 37776 हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली है.
Pipra Supaul Election Result 2025 LIVE Updates: पिपरा विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम 2025 सामने आ चुके हैं. मतगणना के बाद JDU के रंभिलाश कामत ने जीत दर्ज की. उन्होंने विरोधी उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बनाए रखी। CPI(ML) इस बार दूसरे नंबर पर रही. पिपरा सुपौल सीट पर दूसरे फेज में चुनाव हुआ था। यहां सीधा मुकाबला मौजूदा विधायक राम विलास कामत और अनिल कुमार के बीच है। कामत पिछले साल काफी अंतर से चुनाव जीते थे। इस बार उनका प्रतियोगी प्रत्याशी बदल गया है। इससे कामत का अनुभव काम आ सकता है। हालांकि विपक्ष की तरफ से सीपीआई (एमएल) ने महागठबंधन से लड़कर यह सीट मांगी है। सीपीआई एमएल इस सीट को लेकर काफी आत्म विश्वास से भरी हुई महसूस कर रही है।
इस बार के चुनाव में भी एनडीए ने अपने सहयोगी जेडीयू को यह सीट दी है। जेडीयू ने यहां से राम विलास कामत को प्रत्याशी बनाया है। वहीं महागठबंधन की ओर से यह सीट सीपीआई एमएल के खाते में गई है। पिछले चुनाव में यह सीट आरजेडी के पास थी। पिछले दो चुनावों में रनरअप प्रत्याशी रहे विश्व मोहन कुमार को चुनाव से बाहर कर दिया गया है। साल 2020 में इन्होंने आरजेडी और साल 2015 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। दोनों बार विश्व मोहन दूसरे नंबर पर रहे थे। हालांकि इस बार उन्हें किसी भी पार्टी से टिकट नहीं दिया गया है।
साल 2020 के परिणाम
पिछले विधानसभा चुनाव यानी साल 2020 में जेडीयू के राम विलास कामत ने चुनाव जीता था। कामत 82,388 वोट पाकर विधायक बने थे। वहीं आरजेडी के विश्व मोहन कुमार 63,143 वोट पाकर रनर अप रहे थे।
विज्ञापन
प्रत्याशी
पार्टी
वोट
राम विलास कामत
जेडीयू
82,388 (जीत)
विश्व मोहन कुमार
आरजेडी
63,143 (हार)
साल 2015 के परिणाम
वहीं बात करें 2015 के चुनावों की तो यह सीट आरजेडी के खाते में गई थी। आरजेडी के यदुवंश कुमार यादव ने 85,944 रिकॉर्ड वोट हासिल किए थे। वहीं बीजेपी के विश्वमोहन कुमार 49,575 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।
प्रत्याशी
पार्टी
वोट
यदुवंश कुमार यादव
आरजेडी
85,944 (जीत)
विश्वमोहन कुमार
बीजेपी
49,575 (हार)
LIVE UPDATES
JD(U) के उम्मीदवार आगे
सुपौल विधानसभा पर वोटों की गिनती जारी है. लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, JD(U) प्रत्याशी Bijendra Prasad Yadav 40153 वोट पाकर सबसे आगे हैं.
निर्मली के जेडीयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव आगे
निर्मली विधानसभा सीट पर 4 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर जेडीयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव 6915 मतों के साथ आगे हैं। इनके खाते में 16231 वोट आए हैं।
वोटों की काउंटिंग जारी
सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है. सबसे पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे और उसके बाद EVM की काउंटिंग शुरू होगी. 9 बजे से रुझान आने लगेंगे.
Pipra Supaul Election Result 2025 LIVE Updates: शुरू हुई मतगणना
वोटों की गिनती जारी है. इसके साथ यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार में अगला सीएम कौन बनने वाला है.
Pipra Supaul Election Result 2025 LIVE: सबसे पहले डाक पत्र गिने जाएंगे
चुनाव के नतीजे के लिए सबसे पहले डाक पत्र गिने जाएंगे.
हिंदी न्यूज़प्रदेशबिहारPipra Supaul Election Result 2025 LIVE: Pipra Supaul Chunav Result 2025 LIVE: पिपरा सीट पर JDU के Rambilash Kamat की हुई जीत, CPI(ML) दूसरे नंबर पर क्या सिटिंग विधायक राम विलास बचा पाएंगें कुर्सी! RJD से सीट लेकर CPI (ML) कर पाएगी कमाल?