'सर हम थक चुके हैं, टायर्ड हो चुके हैं...,' बाइक पर पर्चा भरने पहुंचे पप्पू यादव की दिखी बेबसी

Pappu Yadav Purnia Lok Sabha Constituency: पप्पू यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर दिया है। उनके नामांकन के बाद कांग्रेस के सामने पसोपेश की स्थिति खड़ी हो गई है। इंडिया गठबंधन के तहत ये सीट आरजेडी के खाते में गई है। यहां से आरजेडी ने बीमा भारती को मैदान में उतार दिया है।

Pappu Yadav Purnia

पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से भरा नामांकन।

विज्ञापन

Pappu Yadav Purnia Lok Sabha Constituency: बिहार की सबसे हॉट सीट बन चुकी पूर्णिया लोकसभा सीट पर गजब ड्रामा देखने को मिल रहा है। अपनी पार्टी JAP का कांग्रेस में विलय कर कांग्रेसी नेता बनने वाले राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने चौंका दिया। उन्होंने निर्दलीय ही नामांकन भर दिया। गुरुवार को वे बाइक पर पर्चा भरने पहुंचे। इस दौरान उनके चेहरे पर बेबसी नजर आई।

”सर हम थक चुके हैं…”

पप्पू यादव जैसे ही बाइक पर पर्चा भरने पहुंचे, मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उन्होंने बस इतना ही कहा- सर हम थक चुके हैं, टायर्ड हो चुके हैं। इसके बाद वे लोगों को हटाते हुए अंदर चले गए। पप्पू यादव पिछले कुछ समय से पूर्णिया सीट पर दावेदारी जता रहे थे, लेकिन ये सीट इंडिया गठबंधन के तहत आरजेडी के खाते में गई है। यहां से बीमा भारती को मैदान में उतारा गया है। पहले बीमा भारती जेडीयू के पाले में थीं। वहीं पप्पू यादव ने पहले ही कह दिया था कि वे पूर्णिया सीट नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन

राजनीतिक हत्या की साजिश

पप्पू यादव ने बाद में मीडिया से कहा- कई लोगों ने मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश रची। पूर्णिया की जनता ने हमेशा पप्पू यादव को जाति और पंथ से ऊपर रखा है। सबकी आवाज एक है- ”पप्पू और पूर्णिया।”

विज्ञापन

कांग्रेस के सामने चुनौती बने पप्पू यादव

पप्पू यादव को लेकर कांग्रेस भी फंसती नजर आ रही है। पप्पू यादव की जिद ने कांग्रेस को अजीब पसोपेश में डाल दिया है। पप्पू यादव पांच बार के एमपी हैं। वह 1991, 1996, 1999, 2004 और 2014 में चुनाव जीते हैं। उन्होंने निर्दलीय, सपा, लोक जनता पार्टी, राजद उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव जीता है।

विज्ञापन

पूर्णिया सीट को लेकर जहां एक ओर पप्पू यादव खुद बेबस नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने पप्पू यादव से नामांकन वापस लेने को कहा है। देखना होगा कि 8 अप्रैल की तारीख तक पप्पू यादव अपना नामांकन वापस लेते हैं या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ