---विज्ञापन---

बिहार angle-right

‘तेजस्वी अनाप-शनाप बोलता था तभी तो RJD छोड़ BJP के साथ आ गए’, नीतीश कुमार का हमला

Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव का महासंग्राम शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो (तेजस्वी) अनाप-शनाप बोलता था तभी तो RJD छोड़ BJP के साथ आ गए।

---विज्ञापन---

Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी अखाड़ा सज गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने सब काम किया, वो (तेजस्वी यादव) क्या काम किया। अनाप-शनाप बोलता था, इसलिए हटा दिए। अब हम वापस भाजपा के साथ आ गए और एनडीए में ही रहेंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने नवादा में भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले पति-पत्नी का राज चलता था। जब पति (लालू यादव) जेल गए तो उन्होंने अपनी पत्नी (राबड़ी देवी) को मुख्यमंत्री बना दिया। उस वक्त राज्य का बुरा हाल था। लोग अंधेरा होने के बाद घर नहीं निकल पाते थे। सड़कें नहीं थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज को टिकट, देखें List

हमने बिहार में रोजगार दिया : सीएम

---विज्ञापन---

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में हमारी सरकार 2005 में आई। वे शुरुआत से ही भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे। बीच में दो बार इधर-उधर चले गए थे, लेकिन अब कहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने बीच में आरजेडी को अवसर दिया। लालू यादव का बेटा तेजस्वी यादव कहता है कि हमने रोजगार दिया, राज्य में बहुत काम किया। हम लोग रोजगार देने का काम पहले से कर रहे थे। हमारी सरकार ने रोजगार देने का काम किया।

यह भी पढ़ें : Gujarat के नए सर्वे में BJP को बड़ा ‘झटका’, आंकड़ों में ‘INDIA’ ने गजब ‘चौंकाया’

---विज्ञापन---

…वे सिर्फ अपनी जेबें भरेंगे : नीतीश कुमार

उन्होंने आगे कहा कि अगर आरजेडी के लोग फिर सत्ता में आ जाएंगे तो वे सिर्फ अपनी जेबें भरने का काम करेंगे। हम सत्ता में काम करने लिए आते हैं, लेकिन वो सिर्फ कमाई करने की कोशिश करते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने साल 2020 में 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था। अबतक 4 लाख लोगों को नौकरियां दे गई हैं और 3 लाख पर काम चल रहा है। जब तक सरकार में हैं, तबतक 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा पूरा हो जाएगा।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 12, 2024 04:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola