Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Samajwadi Party Candidate List : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इस बीच अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में किसे कहां से मिला टिकट।
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। सपा ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के गृह जनपद कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज को चुनावी मैदान मे उतारा है, जबकि कुशीनगर सीट से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें :यूपी Police का नया ड्रेस कोड आया सामने? काशी में पुलिसकर्मी के पोशाक में बड़ा बदलाव
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 12, 2024
कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज का किससे होगा मुकाबला
अखिलेश यादव ने कौशांबी लोकसभा सीट से राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि भाजपा ने इस सीट से तीसरी बार विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा है। प्रयागराज के रहने वाले विनोद सोनकार लगातार दो बार 2014 और 2019 में कौशांबी से सांसद रह चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने सपा के इंद्रजीत सरोज को हराया था।
यह भी पढ़ें : Gujarat के नए सर्वे में BJP को बड़ा ‘झटका’, आंकड़ों में ‘INDIA’ ने गजब ‘चौंकाया’
कुशीनगर सीट पर कौन हैं आमने-सामने
कुशीनगर सीट पर सपा उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार दुबे से होगा। बीजेपी ने कुशीनगर के मौजूदा सांसद विजय दुबे पर दूसरी बार विश्वास जताया है। उन्होंने 2019 में इस सीट से जीत दर्ज की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।