BPSC Student Protest: बिहार में इन दिनों बीपीएससी छात्रों का प्रदर्शन सियासत में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। बीपीएससी परीक्षार्थी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच नीतीश सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा सीएस कह चुके हैं किसी को पेपर लीक के बारे में एग्जाम को लेकर कोई शिकायत है तो उस पर संज्ञान लेंगे और कार्रवाई करेंगे। सीएस ने सरकार की ओर से खुला न्योता दे रखा है। सरकार को छात्रों के हित में हर वह काम करेंगी, जो वह कर सकती है।
विजय चौधरी ने कहा अभ्यर्थियों ने पेपर लीक से जुड़े कोई सबूत नहीं दिए, पेपर लीक हुआ ही नहीं। पेपर लीक को लेकर जो हंगामा हुआ, यह किसकी साजिश है? छात्रों के भविष्य को खराब किया जा रहा है। छात्रों को बहकाया जा रहा है। छात्र हमारे देश और राज्य का भविष्य है। हमारी सरकार छात्रों के पक्ष में हैं। उनके साथ नाइंसाफी नहीं होगी। जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर के अल्टीमेटम वाले सवाल पर मंत्री ने कहा, सरकार किसी के अल्टीमेटम को नहीं समझती। सरकार सिर्फ जनता के हित में काम करती है। अल्टीमेटम की कोई जरूरत नहीं है, ना ही उसकी कोई अहमियत है।
ये भी पढ़ेंः पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का दिल्ली में विरोध, JNU छात्रों ने सीएम नीतीश के खिलाफ की नारेबाजी
एग्जाम को लेकर फैसला बीपीएससी करेंगी
हमारी सरकार ने बड़ी पहल करते हुए मुख्य सचिव को छात्रों से बातचीत करने भेजा। वहीं छात्रों के एफआईआर से जुड़े सवाल पर विजय चौधरी ने कहा सरकार एफआईआर मामले में उदारतापूर्वक विचार करेगी। एग्जाम को लेकर जो भी फैसला होगा, वह बीपीएससी तय करेंगी।
महागठबंधन के ऑफर पर मंत्री ने कहा तेजस्वी यादव कह रहे हैं दरवाजा बंद है, उनके वरिष्ठ विधायक कह रहे है, हम स्वागत के लिए खड़े हैं, इससे उनके हालात समझ सकते हैं। हम एनडीए में है, एनडीए मजबूत हो रही है। 2025 का चुनाव हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे।
ये भी पढ़ेंः IPS स्वीटी सहरावत कौन? पहले पूर्व DGP से भिड़ीं, अब मिली BPSC कैंडिडेट्स को डील करने की जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
26 mins agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 hr agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
13 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
14 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines