पटना में BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का दिल्ली में विरोध, JNU छात्रों ने सीएम नीतीश के खिलाफ की नारेबाजी

JNU Student Protest Delhi JDU office: पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में दिल्ली में जेएनयू स्टूडेंट ने जेडीयू ऑफिस का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और पुलिस के वाटन कैनन इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई।  

JNU Student Protest in delhi

JNU Student Protest in delhi

Patna BPSC Candidate Lathicharge: पटना में बीपीएससी पेपर मामले को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में प्रोटेस्ट किया। पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में छात्रों ने दिल्ली स्थित जेडीयू कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान छात्रों ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार जेएनयू के छात्रों ने बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया और नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की। छात्रों ने कहा बिहार समेत पूरे देश में अलग-अलग परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। सरकार पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बजाय ठंड में छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है।

जेएनयू छात्रों ने किया प्रदर्शन

बता दें कि पटना में बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर कई दिनों से छात्र प्रोटेस्ट कर रहे हैं। रविवार को सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए मार्च कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस बीच बीपीएससी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सेामवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा से मुलाकात की। इस दौरान मुख्य सचिव ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मिले सीएस

छात्रों से बातचीत के बाद सीएस ने बयान जारी कर कहा, परीक्षार्थियों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान एक मांग पत्र सौंपा है। इसमें प्रारंभिक परीक्षा रद्द करवाने, परीक्षा में अनियमितता की जांच कराने, अभ्यर्थियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने, लाठीचार्ज में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने और दिवंगत सोनू कुमार के परिवार को मुआवजे जैसी मांगें शामिल हैं।

शांति बनाए रखें परीक्षार्थी

अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद सीएस ने बयान जारी कर कहा बीपीएससी परीक्षार्थियों ने बापू परीक्षा केंद्र के अलावा कुछ अन्य परीक्षा केंद्रों के संबंध में बात की हैं। सभी बिन्दुओं पर चर्चा के बाद उन्हें आश्वासन दिया गया है कि मांग पत्र पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने को कहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ