Nawada Election Result 2025: JDU की विभा देवी को मिली बड़ी जीत, RJD को भारी पड़ी उनकी गलती

Nawada Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में आज नवादा विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं. Bihar Chunav Natije 2025 पर सभी की नजरें थी. राष्ट्रीय जनता दल के कौशल यादव और जनता दल यूनाइटेड की विभा देवी के बीच टक्कर देखने को मिली. नवादा विधानसभा सीट के Bihar Assembly Election 2025 में विभा देवी को जीत मिली.

Nawada Assembly Constituency

Nawada Assembly Constituency

विज्ञापन

Nawada Election Result 2025: आज बिहार की नवादा विधानसभा सीट का भी फैसला हो गया है. आज के दिन बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हुई. नवादा विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही थी. बिहार के मगध क्षेत्र में स्थित नवादा, इसी नाम के जिले का बहुत अहम हिस्सा है और इसकी सीट पर सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के कौशल यादव और जनता दल यूनाइटेड की विभा देवी के बीच था. जहां विभा देवी को बड़ी जीत मिली.

नवादा Election Key Candidates 2025 

बिहार के नवादा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के कौशल यादव थे. पिछली बार इस सीट से आरजेडी के लिए विभा देवी लड़ी थी, जिन्होंने अपना पाला बदल लिया था. NDA की ओर से ये सीट जनता दल यूनाइटेड के पास थी. उन्होंने यहां से मौजूदा विधायक विभा देवी को टिकट दिया था. विभा देवी इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल की विधायक थी. इसी कारण जेडीयू ने उन्हें टिकट दिया था.

विज्ञापन

जेडीयू के ये फैसला सही साबित हुआ. विभा देवी ने 27594 वोटों से आरजेडी की कौशल यादव को हराया. विभा देवी को 87423 वोट मिले तो वहीं कौशल यादव को 59829 वोट मिले. जन सुराज पार्टी के अनुज सिंह को 19349 वोट मिले. जबकि एआईएमईआईएम के नासिमा खातून को 12835 वोट मिले. जिसने कौशल यादव को बहुत नुकसान पहुंचाया.

Nawada Election Result 2020

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)
राजद (RJD)विभा देवी यादव72,43540.06
निर्दलीयश्रवण कुशवाहा46,12525.51
जदयू (JD(U))कौशल यादव34,56719.12

Nawada Election Result 2015

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)
राजद (RJD)राजबल्लभ प्रसाद88,23550.12
आरएलएसपी (RLSP)इंद्रदेव प्रसाद71,50940.62
निर्दलीयसुधीर कुमार2,4351.38

जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण 

झारखंड के बॉर्डर के पास स्थित नवादा जिले की इसी नाम की विधान सभा की एक सामान्य सीट है. इस सीट पर शहरी मतदाता की संख्या 26.62 प्रतिशत हैं. जोकि इस जिले के सभी विधानसभाओं में ज्यादा बड़ा नंबर. इस सीट पर 73.38 प्रतिशत ग्रामीण वोटर ही फैसला करने वाले हैं. इस विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी की करें तो वो 21.38 प्रतिशत है. मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 14.8 प्रतिशत हैं. इस सीट पर लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल का दबदबा रहा है, जिसे जेडीयू ने खत्म कर दिया है. 2020 के विधानसभा के समय 3,52,867 वोटर इस सीट पर थे. जबकि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 3,59,244 मतदाता थे.

विज्ञापन

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ