Mohiuddinnagar Election Result 2025: मोहिउद्दीन नगर से BJP के राजेश कुमार सिंह जीते, RJD की एज्या यादव को दी करारी मात
Mohiuddinnagar Election Result 2025: बिहार विधानसभा 2025 के चुनावों का आज 14 नवंबर को फैसला हो जाएगा. इस बार बिहार में दो चरणों में चुनाव हुए थे. किस सीट पर किसकी सरकार बनेगी? इसका फैसला आज होगा.
Mohiuddinnagar Election Result 2025: मोहिउद्दीन नगर की विधानसभा सीट पर बीजेपी की राजेश कुमार सिंह जीत गए हैं. राजेश कुमार सिंह ने आरजेडी की एज्या यादव को करारी मात दे दी है. बिहार में इस साल दो चरणों में वोट डाले गए थे, जिसमें पहले चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी. बिहार की मोहिउद्दीन नगर विधानसभा सीट पर पहले चरण में वोटिंग हुई थी. आज इस सीट पर बीजेपी के राजेश कुमार सिंह ने जीतकर अपना सिक्का जमा लिया है.
साल 2025 के विधानसभा चुनावों की अगर बात करें तो इस साल मोहिउद्दीन नगर विधानसभा सीट पर एज्या यादव (RJD) और राजकपूर सिंह (JSP) के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला. इस सीट पर 2020 में बीजेपी की सरकार बनी थी और राजेश सिंह ने जीत हासिल की थी. इस बार यहां भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत दर्ज कराई है.
2020 के चुनाव की अगर बात की जाए तो इस सीट पर सा 2020 में राजेश सिंह (BJP) को जीत मिली थी. राजेश सिंह ने 2020 के चुनाव में 70,385 वोट हासिल किए थे. एज्या यादव (RJD) 2020 में दूसरे नंबर पर रही थीं, जिन्हें 55,271 वोट मिले थे. इस बार देखने वाली बात होगी कि एज्या का जीत मिलती है या नहीं क्योंकि एज्या के सामने राजकपूर सिंह (JSP) मैदान में हैं.
विज्ञापन
मोहिउद्दीन नगर विधानसभा सीट पर 2015 के नतीजे
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
वोट
एज्या यादव
RJD
47,137
राजेश कुमार सिंह
Independent
23,706
साल 2015 की अगर बात करें 2015 में जेडीयू महागठबंधन का हिस्सा थी और इस सीट पर एज्या यादव चुनावी मैदान में थी, जिन्हें 47,137 वोट मिले थे. इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार राजेश कुमार सिंह को 23,706 ही वोट मिल पाए थे.
2025 के अन्य उम्मीदवार
इसके अलावा अगर साल 2025 के अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो उमेश रे (AAP), अमरेंद्र कुमार यादव (BSP), राजेश कुमार सिंह (BJP), अजय कुमार बुल्गानिन (JJD), भूषण प्रसाद रे (JDR), राम मोहन राय (SAAFP) और अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं.