Maner Election Result 2025 LIVE Updates: बिहार की मनेर विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला हो चुका है. इसकी आधिकारिक घोषणा चुनाव आयोग के द्वारा हो चुकी है. इस सीट पर सीधा मुकाबला RJD के भाई बीरेंद्र और लोक जनशक्ति पार्टी – रामविलास (LJPRV) के जितेंद्र यादव के बीच रहा. भाई बीरेंद्र ने जितेंद्र कुमार को 20,034 वोटों से हराकर अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है. आपको बता दें कि यहां पर चुनाव पहले चरण में 6 नवंबर को हुई थी, जिसकी आज 14 नवंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हुई. बिहार की 243 में से मनेर विधानसभा का सीट क्रमांक 187 है, जो पटना जिले के अंतर्गत आती है.
मनेर से तीन बार आरजेडी के विधायक रह चुके भाई वीरेंद्र का सामना इस बार जेएसपी के उम्मीदवार संदीप कुमार सिंह से है. साल 2020 में भाई वीरेंद्र के सामने BJP के उम्मीदवार निखिल आनंद थे, जिन्हें भाई वीरेंद्र ने धूल चटा दी थी.
बता दें कि मनेर अपनी घी से भरी मिठाइयों के लिए मशहूर है, खासकर यहां के प्रसिद्ध ‘मनेर के लड्डू’. स्थानीय लोग दावा करते हैं कि इन लड्डुओं का विशिष्ट स्वाद सोन नदी के मीठे जल से आता है.
साल 2020 के नतीजे
साल 2020 विधानसभा चुनाव में इस सीट से RJD के भाई वीरेंद्र ने जीत हासिल की. उन्हें 94223 वोट मिले थे. वहीं BJP के निखिल आनंद को 61306 वोट मिले थे.
साल 2020 विधानसभा चुनाव में यहां मतदाताओं की संख्या 3,25,625 थी, जो 2024 लोकसभा चुनाव में बढ़कर 3,43,468 हो गई. अनुसूचित जाति के मतदाता 13.48 प्रतिशत, मुस्लिम 5.1 प्रतिशत और शहरी मतदाता 20.27 प्रतिशत हैं. 2020 में मतदान प्रतिशत 61.07 रहा.
मनेर में अब तक 18 चुनाव हो चुके हैं, जिनमें दो उपचुनाव शामिल हैं. कांग्रेस ने सात बार जीत हासिल की, जबकि राजद लगातार पांच बार विजयी रही है. दो बार निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं, जबकि सीपीआई, जनता पार्टी, जनता दल और समता पार्टी (अब जदयू) ने एक-एक बार जीत दर्ज की है.