Bihar: अंधा कानून; जिसकी हत्या में 4 लोगों को हुई जेल...,वह 17 साल बाद मिला जिंदा

Man Found Alive 17 Years After Murder: शख्स की हत्या में उसके चाचा और तीन चचेरे भाइयों को दोषी करार दिया गया था। चाचा की मौत हो चुकी है और तीनों भाई जमानत पर चल रहे हैं।

नथुनी पाल

नथुनी पाल

विज्ञापन

Man Found Alive 17 Years After Murder: बिहार में पुलिस की लापरवाही कहें या ‘अंधा कानून’। यहां 17 साल पहले जिस शख्स की हत्या में 4 लोगों को जेल हुई थी वह अब जिंदा वापस लौटा है। खास बात ये है कि शख्स की हत्या का आरोप किसी और पर नहीं उसके चाचा और तीन चचेरे भाइयों पर लगा था। चारों को जेल भी हुई, अब जब वह वापस मिला है तो चाचा की तो मौत हो चुकी है जबकि तीनों चचेरे भाई जमानत पर चल रहे हैं।

परिजनों ने जमीन हड़पने का लगाया था आरोप 

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला बिहार के झांसी का है। यहां 2007 में नथुनी पाल के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस को दी थी। परिजनों ने नथुनी के चाचा और चार भाइयों पर उसकी हत्या करने और उसकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। सुनवाई के दौरान एक युवक तो बरी हो गया जबकि चाचा समेत तीन भाईयों को जेल हुई थी।

विज्ञापन

संदिग्ध हालत में सड़क पर मिला नथुनी

पुलिस के अनुसार 6 जनवरी को एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान नथुनी संदिग्ध हालत में मिला। पूछने पर उसने बताया कि वह कुछ समय पहले ही झांसी में रहने आया है। वह अकेला रहता है और उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। आगे गहन पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है और वह करीब 17 साल पहले गांव छोड़कर कहीं चला गया था।

पुलिस कोर्ट को सौंपेगी अपनी रिपोर्ट 

पुलिस ने अब नथुनी के इस मामले में उसके जिंदा होने के दस्तावेज कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर ली है। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस केस में तीन लोग जमानत पर हैं, ऐसे में वह इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में देगी। नथुनी की मेडिकल जांच करवाई गई है, उसके परिजनों के बयान लिए गए हैं। वहीं, नथुनी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह बीते सालों में कहां और कैसे रहा था?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ