Ajit Pawar Retirement Remark: शरद पवार के लिए अजित पवार की ‘रिटायरमेंट’ वाली टिप्पणी पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्या वह (शरद पवार) सिर्फ कहने से रिटायर हो जाएंगे? क्या कोई बूढ़ा आदमी कभी रिटायर होता है? राजनीति में कोई रिटायरमेंट नहीं होता।” बता दें कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये बातें कही।
विपक्षी एकता से जुड़े सवाल पर लालू यादव ने कहा कि 17 दलों के लोग एकजुट हो रहे हैं। उन्हें (भाजपा) जो कहना है कहने दो। उनका सफाया हो जाएगा। शरद पवार एक मजबूत नेता हैं, लेकिन यह सब उनके भतीजे (अजित पवार) का काम है।
यह भी पढ़ेंः मणिपुर में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, इंफाल पश्चिम में स्कूल के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या
लालू बोले- 2024 में विपक्षी एकता को कम से कम 300 सीटें
जब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद चीफ से पूछा गया कि 2024 के चुनावों में गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी, तो उन्होंने कहा, “कम से कम 300 सीटें।” इसके अलावा जब विपक्ष की ओर से पीएम के चेहरे और राहुल गांधी को शादी करने की सलाह के बारे में पूछा गया, तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, “जो भी पीएम बनता है, उसे पत्नी के बिना नहीं रहना चाहिए। पत्नी के बिना पीएम आवास में रहना गलत है। ऐसा होना चाहिए।”
लालू बोले- विपक्षी दलों की बैठक में बेंगलुरु जाऊंगा
इससे पहले आज लालू प्रसाद ने कहा कि वह 17-18 जुलाई को विपक्षी दलों की बैठक के लिए बेंगलुरु जाएंगे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं ब्लड टेस्ट समेत अपनी नियमित चिकित्सा जांच के लिए दिल्ली जा रहा हूं। उसके बाद मैं पटना वापस आऊंगा और फिर विपक्षी दलों की बैठक के लिए बेंगलुरु जाऊंगा।
बता दें कि ‘समान विचारधारा’ वाले विपक्षी दलों की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। पहली बैठक 23 जून को पटना में हुई थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
10 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
11 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines