हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली एम्स में एडमिट लालू यादव की कैसी है तबीयत? तेजस्वी यादव ने दिया ताजा अपडेट

दिल्ली एम्स में एडमिट लालू प्रसाद यादव की अब तबीयत कैसी है? इसे लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने ताजा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है।

विज्ञापन
Lalu Yadav Health Update

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है। दिल्ली एम्स में उनका सफल ऑपरेशन हुआ। पिछले कुछ दिनों से हाथ और कंधे में गंभीर घाव से उन्हें तकलीफ हो रही थी। पटना में इलाज के बाद लालू यादव को शनिवार को दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनकी सर्जरी हुई। अब लालू यादव की तबीयत कैसी है? इसे लेकर उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने ताजा अपडेट दिया है।

लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि उनकी तबीयत पहले से बेहतर है, वह डॉक्टरों के निगरानी में हैं। वह एम्स में भर्ती हैं। वह रिकवर जल्दी कर रहे हैं। लालू यादव अंदर से मजबूत हैं। करोड़ों लोगों की दुआएं और प्रार्थना का असर दिख रहा है।

यह भी पढे़ं : ‘मैं संसद में नहीं हूं, अकेला ही काफी था’, वक्फ संशोधन बिल पर लालू यादव ने एम्स से भरी हुंकार

विज्ञापन

कंधे एवं हाथ में घाव से हो रही थी तकलीफ : तेजस्वी यादव

आपको बता दें कि लालू यादव को बुधवार को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसे लेकर तेजस्वी यादव ने कहा था कि बीपी और न गिर जाए, इसलिए लालू यादव को पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया। किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है, हार्ट की सर्जरी हो रखी है। उनके कंधे एवं हाथ में घाव है, जिससे उन्हें दिक्कत हो रही है।

कल शाम को दिल्ली आए थे लालू यादव

स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद लालू यादव को बुधवार की शाम 7 बजे फ्लाइट से दिल्ली लाया गया और इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स में ऑपरेशन के बाद उन्हें आईटीयू में रखा गया और उसके कुछ घंटों के बाद सुधार आने के बाद सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : लालू प्रसाद यादव की कैसी है तबीयत? तेजस्वी यादव ने दिया अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola