Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Lalu Yadav Health Update : आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई, जिस पर उन्हें पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया। इसे लेकर पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बीपी और न डाउन हो, इसलिए उन्हें पारस अस्पताल ले गए। किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ है, हार्ट की सर्जरी हो रखी है। अब लालू यादव स्टेबल हैं।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि वे शाम 7 बजे दिल्ली के रवाना हो जाएंगे। पिछले तीन दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। उनके कंधे और हाथ में जख्म था, जिससे उन्हें काफी तकलीफ हो रही थी। लालू यादव को दिल्ली एम्स ले जाना था, लेकिन आज उनका बीपी अचानक से लो हो गया, जिसके बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल में ले जाया गया था।
यह भी पढ़ें : लालू यादव से मिलने क्यों पहुंचे सीएम नीतीश के करीबी गुलाम गौस? चुनाव से पहले सियासत गरमाई
#WATCH | RJD supremo and former CM Lalu Prasad Yadav admitted to Paras Hospital; party leader and his son Tejaswi Yadav says, “…He is normal at present, he will be taken to the Delhi AIIMS soon for further treatment… ‘Lalu Yadav Kaleja wale admi hain’…Soon, he will be fit… https://t.co/On0AKsqeRW pic.twitter.com/1mhiVkOxko
— ANI (@ANI) April 2, 2025
उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव को डॉक्टरों की देखरेख में शाम 7 बजे नॉर्मल फ्लाइट से दिल्ली लेकर जाएंगे। लालू यादव कलेजा वाले आदमी हैं। उन्हें लगातार परेशानी हो रही थी। फिलहाल, उनकी तबीयत अभी नार्मल है, लेकिन चेकअप के लिए उन्हें दिल्ली एम्स ले जा रहे हैं। वे वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।
#WATCH | Patna, Bihar: Dr Prakash Sinha, HOD of Pulmonary Medicine, says, “He had fever also and he has been given medication for that. When he arrived, he was a little low, but soon he started responding to treatments and became alert… He talked to everyone. He has to go to… https://t.co/On0AKsqeRW pic.twitter.com/Sqqwnv12CR
— ANI (@ANI) April 2, 2025
पल्मोनरी मेडिसिन के एचओडी डॉ. प्रकाश सिन्हा ने पटना में लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि उन्हें बुखार भी था और उन्हें दवा दी गई है। जब वे आए थे तो उनका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर था, लेकिन जल्द ही उन पर उपचार का असर होने लगा और वे सतर्क हो गए। उन्होंने सभी से बात की। उन्हें आज दिल्ली जाना है, उनका बीपी ठीक हो गया है।
यह भी पढ़ें : ‘तू ओकरे गोदी में जा बईठलअ जे तोहर डीएनए…’, नीतीश पर भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।